H

विवादित बाबा को सपा ने दिया टिकट, शिवराज के सामने चुनाव लड़ेंगे मिर्ची बाबा

By: Richa Gupta | Created At: 28 October 2023 11:52 AM


मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच बड़ी खबर है। सपा ने चुनाव के लिए उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की है। वैराग्यनंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ ताल ठोकेंगे।

banner
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच बड़ी खबर है। सपा ने चुनाव के लिए उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की है। वैराग्यनंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ ताल ठोकेंगे। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने हाल ही मिर्ची बाबा से मुलाकात की थी। अखिलेश ने ये सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर मिर्ची बाबा को बधाई भी दी थी।

दिग्विजय सिंह की जीत के लिए बड़ा यज्ञ किया था

साल 2018 में कमलनाथ सरकार ने मिर्ची बाबा को राज्यमंत्री का दर्जा दिया था। उन दिनों बाबा काफी चर्चा में थे। उन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की जीत के लिए बड़ा यज्ञ किया था। उन्होंने दिग्विजय सिंह की जीत के लिए 5 क्विंटल मिर्ची से हवन किया था। पिछले साल महिला से रेप मामले में हुए थे गिरफ्तार।

मिर्ची बाबा को सितंबर 2023 को बरी कर दिया

आपको बता दें कि मिर्ची बाबा पर पिछले साल एक निसंतान महिला ने नशीली भभूती खिलाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था जिसके बाद अगस्त 2022 को मिर्ची बाबा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। लेकिन इन आरोपों को अभियोजन पक्ष कोर्ट में साबित नहीं कर पाया जिसके बाद कोर्ट ने मिर्ची बाबा को सितंबर 2023 को बरी कर दिया।