H

प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- यह अमीरों का कर्ज माफ करती है किसानों का नहीं

By: Sanjay Purohit | Created At: 16 May 2024 08:57 AM


उत्तर प्रदेश में रायबरेली के ऊंचाहार इलाके में होनेवाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी के पक्ष में बुधवार को एक जनसभा में मोदी सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार अमीरों के कर्जे माफ करते है

bannerAds Img
उत्तर प्रदेश में रायबरेली के ऊंचाहार इलाके में होनेवाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी के पक्ष में एक जनसभा में मोदी सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार अमीरों के कर्जे माफ करते है उनके मंत्री के पुत्र किसानों को अपनी गाड़ियों के नीचे कुचल देते है मगर किसानों का कर्जा नही माफ करते है।

आज सिलेंडर 1100 रुपए का हो गया है जबकि पहले यह 400 रुपए का थाः प्रियंका गांधी

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने लोकसभा चुनाव में अपने भाई कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी के पक्ष में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि रायबरेली से उनका पीढ़ियों से नाता रहा है और रायबरेली की जनता के लिए यहां से चुने गए कांग्रेस के नेताओं की जवाबदेही होती थी। उन्होंने आरोप लगाया वर्तमान सरकार में यह जवाबदेही नही रह गई और यह लोग, जनता को धर्म के नाम गुमराह कर बस वोट लेते है तथा मोदी सरकार की नीतियों की वजह से हर चीज दिनोदिन महंगी होती जा रही है।

प्रियंका का आरोप- मोदी की बड़े पूंजीपतियों से है साठगांठ

उन्होंने मोदी सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि इनकी सरकार के एक मंत्री के पुत्र ने किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी थी जिसमे कुछ किसान मारे गए थे। मोदी सरकार आज पूंजीपतियों का कर्ज माफ कर देती है जबकि गरीब और किसानों के कर्ज नही माफ करती है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी की बड़े पूंजीपतियों से साठगांठ है इसलिए देश के बंदरगाह, हवाई अड्डे खदानें बड़े खरबपतियों को दे दिया है और तो और त्रुटिपूर्ण टीका बनाने वाली कम्पनी से मोदी ने 52 करोड़ रुपए चंदा लिया है जबकि उस टीके से लोगों को दिल के दौरे पड़ सकते है। आज गांवों में आवारा पशु और छुट्टा जनावर खेत चर रहे है।

मोदी सरकार की नीयत सही नहींः प्रियंका गांधी

उन्होंने कहा कि उनकी छत्तीसगढ़ सरकार के सामने इसी तरह की समस्या आई तो वहां की कांग्रेस सरकार ने मजबूत गौशालाएं बनाई और महिलाओं के समूह को गौशाला से जोड़ दिया जिससे गायों के दूध दही को बेच कर महिलाओं को आर्थिक लाभ और तरक्की हुई साथ ही वहां सरकार ने गोबर भी खरीदा और गोबर गैस बनाई तो लोगो ने गोबर से लाभ लेने के लिए आवारा पशु भी रखे जिससे उनको और आर्थिक सहायता मिली। उन्होंने कहा कि अगर सरकार की नीयत सही हो तो समस्याओं का निदान होता है लेकिन मोदी सरकार की नीयत सही नही है।