H

प्रियंका गांधी ने वोटरों से अपील करते हुए कहा, आज अपने मन के तूफान को वोटों में बदल दीजिये

By: Richa Gupta | Created At: 17 November 2023 01:50 PM


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मध्यप्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि, आज अपने मन के तूफान को वोटों में बदल दीजिये।

banner
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान शुरू हो गया है। सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक वोटिंग प्रक्रिया जारी रहेगी। प्रदेश की 230 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसके लिए 64 हजार 523 मतदान केंद्र बनाए गए है। इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मध्यप्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि, आज अपने मन के तूफान को वोटों में बदल दीजिये। हमें इतनी ज़्यादा सीटें जिताकर विधानसभा भेजिये कि कोई हमारी-आपकी सरकार चुरा लेने या अगवा कर लेने का सपना भी न देख सके। मुझे पता है, आपमें यह शक्ति है।

मध्यप्रदेश की जनता से अपील की

प्रियंका गांधी ने आज मतदान के दिन मध्यप्रदेश की जनता से अपील की है कि कांग्रेस पार्टी को संपूर्ण जनादेश चाहिए और जनता कांग्रेस को इतनी सीटें दे कि कोई सरकार को चुरा नहीं सके। आज चुनाव है और मुझे पूरा यकीन है कि मध्य प्रदेश की जनता घोटालों, चिकनी-चुपड़ी-झूठी बातों, लोगों को आपस में ही लड़ा देने की साजिशों और कुर्सी को जागीर समझने वाली मानसिकता को करारा सबक सिखायेगी।

18 सालों का कुशासन समाप्त होने वाला है

आगे प्रियंका गांधी ने कहा कि, जनता हमें असीम स्नेह और समर्थन दे रही है। उसे इस बात की तसल्ली है कि 18 सालों का कुशासन समाप्त होने वाला है और मध्य प्रदेश में सच बोलने वाली, लोगों की बात सुनने वाली, प्यार और अमन-चैन के रास्ते पर चलने वाली कांग्रेस सरकार आने वाली है। लेकिन आपके प्यार का अंदाज साधारण बहुमत से न लगेगा। हमारी सरकार को प्रचंड और संपूर्ण जनादेश चाहिये, जिसकी आहट स्वयं आपके प्रेम और उत्साह से ही मिल रही है।