H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

एमपी चुनाव से पहले कैबिनेट विस्तार, 3 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

By: Richa Gupta | Created At: 26 August 2023 10:06 AM


मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के कुछ वक्त पहले शिवराज कैबिनेट का विस्तार हो गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार की कैबिनेट में तीन नए विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

banner
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के कुछ वक्त पहले शिवराज कैबिनेट का विस्तार हो गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार की कैबिनेट में तीन नए विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। जिसके बाद 3 विधायकों को मंत्रि मंडल में जगह मिल गई है। ऐसा माना जा रहा है कि आज ही शाम तक विभागों का भी बंटवार हो जाएगा। राजभवन में राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने तीनों विधायक गौरी शंकर बिसेन, राजेंद्र शुक्ल और राहुल सिंह लोधी को गोपनियता और मंत्रिपद की शपथ दिलाई। इस दौरान गौरी शंकर बिसेन और राजेंद्र शुक्ल को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई तो राहुल लोधी को राज्य मंत्री की शपथ दिलाई गई।

मंत्रियों का संख्या बढ़कर 34 हुई

3 मंत्रियों के शपथ लेने के बाद मंत्रिमंडल में मंत्रियों का संख्या बढ़कर 34 हो गई है। चुनाव से 40 दिन पहले हुए शिवराज कैबिनेट विस्तार के कई मायने निकाले जा रहे है। जातिगत समिकरण को साधने के लिए मंत्रिमंडल में इन 3 सदस्यों को विधानसभा चुनाव के कुछ ही पहले बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। विंध्य, महाकौशल और बुंदेलखंड को साधने के लिए अलग-अलग के प्रांत के मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। 40 दिन के कार्यकाल को लेकर मंत्रियों का कहना है कि चुनाव से पहले पार्टी द्वारा मिली जिम्मेदारी को बखूवी से निभाएंगे और चुनाव से पहले 40 दिन का वक्त ही उनके काम करने के लिए काफी है।

राज्यपाल मंगू भाई पटेल को लिस्ट सौंपी थी

बता दें कि, शुक्रवार रात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल मंगू भाई पटेल को मंत्रिमंडल के नामों की लिस्ट सौंपी थी। ऐसे में अब चुनाव से पहले शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान तीन बीजेपी विधायकों ने शिवराज मंत्रिमंडल में मंत्रियों के रूप में शपथ ली।

इन तीन विधायकों ने ली शपथ

गौरीशंकर बिसेन

गौरीशंकर बिसेन का जन्म 01 जनवरी 1952 को बालाघाट में हुआ था। 7 बार विधायक और 2 बार सांसद रह चुके। अभी वो पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हैं। पहली बार 1985 में गौरीशंकर बिसेन बालाघाट विधानसभा से विधायक चुने गए। 1990 में फिर से निर्वाचित हुए। 1993 उन्होंने बालाघाट से लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

राहुल सिंह लोधी

राहुल सिंह लोधी भारतीय जनता पार्टी के एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं । मई 2021 में, उन्हें दमोह से मध्य प्रदेश विधान सभा के सदस्य के रूप में चुना गया। वर्ष 2018 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के जयंत मलैया को 798 वोटों से हराया। लोधी अक्टूबर में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए और उन्हें 2021 के उपचुनाव के लिए टिकट दिया गया, जहां उन्हें कांग्रेस के अजय कुमार टंडन ने 17,097 वोटों से हराया।

राजेंद्र शुक्ला

राजेंद्र शुक्ला का जन्म रीवा में 1964 को हुआ था। वो 1986 में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष बने थे। फिर उन्होंने 2003 में विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़कर राजनीति में सक्रिय रूप से शामिल हुए। राजेंद्र शुक्ला साल 2008 और 2013 में फिर विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए। 2013 में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ भी ली थी। 2018 में भी उन्होंने जीत हासिल की।

एमपी सरकार में कैबिनेट और राज्य मंत्रियो की लिस्ट

एमपी में शिवराज सिंह चौहान की सरकार में फिलहाल बतौर कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा, गोपाल भार्गव, तुलसीराम सिलावट, कुंवर विजय शाह, जगदीश देवड़ा, बिसाहूलाल सिंह, यशोधरा राजे,भूपेंद्र सिंह, मीना सिंह मांडवे, कमल पटेल, गोविंद सिंह राजपूत, बृजेंद्र प्रताप सिंह, विश्वास सारंग, प्रभुराम चौधरी, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रद्युम्न सिंह, प्रेम सिंह पटेल, ओम प्रकाश सकलेचा, उषा ठाकुर, अरविंद सिंह भदौरिया, मोहन यादव, हरदीप सिंह डंग और राजवर्धन सिंह प्रेमसिंह दत्तीगांव शामिल हैं। इसके अलावा राज्यमंत्रियों की लिस्ट में भरत सिंह कुशवाहा, इन्दर सिंह परमार, रामखेलावन पटेल, राम किशोर (नानों) कांवरे, बृजेंद्र सिंह यादव, सुरेश धाकड़ और ओपीएस भदौरिया शामिल हैं। राज्य सरकार में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मिलाकर कुल 34 मंत्री हैं, जिसमें से 7 राज्य मंत्री हैं।

Read More: चंद्रयान 3 मिशन के वैज्ञानिकों से मिले पीएम मोदी, कहा- अब से 23 अगस्त को हर साल 'नेशनल स्पेस डे' के रूप में मनाया जाएगा