H

आज इतने बजे घोषित होंगे बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे

By: Ramakant Shukla | Created At: 23 March 2024 06:13 AM

एग्जाम देने के बाद सभी बच्चों को रिजल्ट का इंतजार रहता है। आज यानी 23 मार्च को बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। जानकारी के मुताबिक रिजल्ट आज दोपहर 1:30 बजे तक आ सकता है। ये रिजल्ट पटना की बिहार विद्यालय परीक्षा समिति मुख्य भवन से जारी किए जाएंगे। बोर्ड रिजल्ट जारी करने से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखता है जिसमें शिक्षा विभाग, बोर्ड चेयरमैन, शिक्षा मंत्री आदि शामिल होते हैं। इसके बाद रिजल्ट जारी करने के साथ ही लिंक भी एक्टिवेट कर दी जाती है।

bannerAds Img

ऐसे देखें रिजल्ट

रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट कई दिनों से बेताब थे। वहीं आज यानी 23 मार्च को बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट सामने आएंगे। इसके लिए स्टूडेंट के पास उनका रोल नंबर होना जरूरी होता है। सबसे पहले आपको बिहार बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com पर जाना होगा। वहां 12th result 2024 पर क्लिक करें। इसके बाद अपना रोल नंबर और रोल कोड लिखें और सबमिट बटन दबा दें। इसके बाद आपका 12वीं परिणाम 2024 स्क्रीन पर दिखेगा।