H

छत्तीसगढ़ बजट सत्र: राज्यपाल ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

By: Sanjay Purohit | Created At: 05 February 2024 08:36 AM


छत्तीसगढ़ में भाजपा शासित साय सरकार का पहला बजट सत्र शुरू हो गया है। एक मार्च 2024 तक यह बजट सत्र चलेगा।

bannerAds Img
छत्तीसगढ़ में विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो चुका है। जो एक मार्च तक चलेगा। इसी दौरान प्रदेश की जनता के लिए भाजपा शासित साय सरकार अपना पहला बजट पेश करेगी। नौ फरवरी को प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी बजट पेश करेंगे।

राज्यपाल हरिचंदन ने गिनवाईं सरकार की उपलब्धियां

राज्यपाल हरिचंदन ने अपने अभिभाषण में कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के वर्ष 2024 में आयोजित इस प्रथम सत्र में आपका हार्दिक अभिनंदन करता हूं। आप सभी को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। छत्तीसगढ़ की छठवीं विधानसभा का गठन दिसम्बर 2023 में हुआ था। 20 दिसम्बर 2023 को नवगठित विधानसभा के प्रथम सत्र के अपने अभिभाषण में मैंने कहा था कि मेरी सरकार छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री माननीय स्व. अटल बिहारी वाजपेयी तथा वर्तमान प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के आदर्शों और सिद्धांतों के अनुसार छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया दौर प्रारंभ करने के लिए संकल्पबद्ध है।

छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक धान खरीदी हुई /

राज्यपाल ने आगे कहा कि मेरी सरकार ने ‘समृद्ध किसान-संपन्न प्रदेश‘ की अवधारणा पर तेजी से अमल साल के धान के बकाया बोनस 3 हजार 716 करोड़ रुपए की राशि अंतरित कर दी गई है। किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का वादा भी निभाया गया और धान खरीदी की पारदर्शी और सुगम व्यवस्था भी की गई, जिससे इस वर्ष छत्तीसगढ़ में अब तक का सर्वाधिक धान खरीदी का कीर्तिमान स्थापित हुआ है।