H

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे जबलपुर का दौरा

By: Richa Gupta | Created At: 30 January 2024 03:42 AM


मुख्यमंत्री जी सुबह 10 बजे जबलपुर के लिए रवाना होंगे। जबलपुर में दोपहर 12 बजे वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गड़करी जी के द्वारा जबलपुर क्षेत्र के एनएचएआई (NHAI) की परियोजनाओं का लोकार्पण/ शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मलित होंगे।

bannerAds Img
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जबलपुर के दौरे पर रहेंगे, प्रातः 10.15 बजे भोपाल से जबलपुर रवाना होंगे। प्रातः 11. 45 बजे जबलपुर पहुंचकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ वेटनरी ग्राउंड में जबलपुर क्षेत्र के NHAI की परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास, दोपहर 2.20 बजे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी के साथ जबलपुर से भोपाल आगमन होगा।

भक्ति संध्या में शामिल होगें

दोपहर 3 बजे लाल परेड मैदान में भोपाल क्षेत्र के NHAI की परियोजनाओं का लोकार्पण / शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 7 बजे रविंद्र भवन में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम 7 बजे रवीन्द्र भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम - पीर पराई जाणे रे.... भक्ति संध्या में शामिल होगें।