H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

विपक्ष पर जमकर बरसे असम से सीएम सरमा, बोले - अगला चुनाव सनातन को बचाने का

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 15 September 2023 04:36 PM


हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि, विपक्ष के गठबंधन I.N.D.I.A का असली मकसद भारत, हिंदुत्व को कमजोर करना और सनातन के खिलाफ काम करना है।

banner
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की नीयत पर सवाल खड़े किए। सरमा ने डंके की चोट पर कहा है कि, अगला लोकसभा चुनाव 2024 सनातन को सुरक्षित रखने के लिए लड़ा जाएगा। आपको बता दें कि, सीएम सरमा सरकारी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पटना पहुंचे थे जहां यह बात कही।

I.N.D.I.A गठबंधन का मकसद ही हमारी सभ्यता-संस्कृति को बर्बाद करना है

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पोस्ट पर खुशी का इजहार करते हुए कैप्शन दिया कि, बिहार की पावन धरती को मेरा नमन। आपको बता दें कि, इस वीडियो क्लिप में बीजेपी के दिग्गज नेता के स्वागत में खड़े कार्यकर्ता देखे जा सकते हैं। वहीं उन्होंने आगे कहा कि, विपक्ष के गठबंधन I.N.D.I.A का असली मकसद भारत, हिंदुत्व को कमजोर करना और सनातन के खिलाफ काम करना है। सीएम सरमा ने कहा कि, पूरे I.N.D.I.A गठबंधन का मकसद ही हमारी सभ्यता और संस्कृति को बर्बाद करना है, इसलिए अगला लोकसभा चुनाव सभ्यता की लड़ाई होगी और हमारे लोग सनातन को सुरक्षित रखेंगे।

चंद्रशेखर ने रामचरितमानस पर दिया विवादित बयान

वहीं इसी बीच बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने रामचरितमानस पर एक बार फिर विवादित बयान दिया है। चंद्रशेखर ने कहा कि, रामचरितमानस में पोटेशियम साइनाइड है, और जबतक यह रहेगा तबक वह इसका विरोध करेंगे। चंद्रशेखर ने कहा कि, अगर आप पचपन तरह के व्यंजन परोसेंगे और उसमें पोटेशियम साइनाइड मिला देंगे तो क्या होगा, हिंदू धर्मग्रंथों का भी यही हाल है।