H

एमिरेट्स एयरलाइन बोनस में देगी 5 महीने का वेतन, कंपनी ने दो साल में कमाया 8.1 बिलियन डॉलर मुनाफा

By: Sanjay Purohit | Created At: 15 May 2024 07:41 AM


एमिरेट्स एयरलाइन को 5.1 बिलियन डॉलर का रेकॉर्ड मुनाफा होने के बाद कंपनी ने अपने कर्मचारियों को भारी भरकम बोनस का ऐलान किया है।

bannerAds Img
एमिरेट्स एयरलाइन को 5.1 बिलियन डॉलर का रेकॉर्ड मुनाफा होने के बाद कंपनी ने अपने कर्मचारियों को भारी भरकम बोनस का ऐलान किया है। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इस शानदार प्रदर्शन के लिए कंपनी कर्मचारियों को बोनस के तौर पर 5 महीने की सैलरी देने जा रही है। इसके अलावा यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कंपनी ने पिछले साल के मुकाबले अपने कर्मचारियों की संख्या में 10 फीसदी का इजाफा किया है। पिछले दो वर्षों में समूह का मुनाफा 8.1 बिलियन डॉलर रहा है। यह महामारी से प्रभावित 2020-2022 के दौरान हुए नुकसान से ज्यादा है।

बीते साल के मुकाबले 63 फीसदी ज्यादा मुनाफा

एमिरेट्स ग्रुप के चेयरमैन और सी.ई.ओ. शेख अहमद बिन सईद अल मक्तूम के मुताबिक एयरलाइन की आर्थिक स्थिति मजबूत हो चुकी है। बताया कि आज समूह की उत्कृष्ट वित्तीय स्थिति हमें भविष्य में विकास और सफलता के लिए मजबूत स्थिति में रखती है। यह हमें अपने ग्राहकों और हितधारकों को और भी बेहतर उत्पाद, सेवाएं और अधिक मूल्य प्रदान करने के लिए निवेश करने में सक्षम बनाती है। एयरलाइन ने लगातार दूसरे साल रिकॉर्ड मुनाफा कमाया है। इसलिए कर्मचारियों को बोनस देने का फैसला लिया गया है। बताया जा रहा है कि अकेले एमिरेट्स ने 17.2 बिलियन दिरहम (4.7 बिलियन डॉलर) का नया रिकॉर्ड मुनाफा दर्ज किया है। यह पिछले साल से 63 फीसदी ज्यादा है।