MP Election 2023: चुनावी प्रचार में इन नेताओं ने किए सबसे ज्यादा पैसे खर्च
By: Richa Gupta | Created At: 16 November 2023 02:44 PM
मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 17 नवंबर को सुबह 7 बजे से शुरु होगा। इसके लिए बुधवार शाम 6 बजे प्रचार थम गया है।

मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 17 नवंबर को सुबह 7 बजे से शुरु होगा। इसके लिए बुधवार शाम 6 बजे प्रचार थम गया है। इसके साथ ही रैली, सभा, नुक्कड़ सभा और रोड शो पर प्रतिबंध लग गया। वहीं, बाहरी व्यक्तियों को विधानसभा क्षेत्र छोड़ना होगा। चुनाव प्रचार के लिए लिए सभी नेताओं ने पूरा जोर लगा दिया है। वहीं चुनावी प्रचार में इन नेताओं ने सबसे ज्यादा पैसे खर्च किए।
पी सी शर्मा ने सबसे ज्यादा खर्चा किया
चुनावी प्रचार प्रसार में कांग्रेस प्रत्याशी पी सी शर्मा ने सबसे ज्यादा 24 लाख रुपए का खर्चा किया। दक्षिण पश्चिम से भाजपा प्रत्याशी भगवान दास सबनानी 16.30 लाख रुपए खर्च कर रहे तीसरे नंबर पर। गोविंदपुरा से BJP प्रत्याशी कृष्णा गौर 16.66 लाख खर्च कर रही 2 नंबर पर। गोविंदपुर से कांग्रेस प्रत्याशी रविंद्र साहू, झूमरवाला ने 13.32 लाख रुपए किए खर्च। नरेला से भाजपा प्रत्याशी विश्वास सारंग ने 8.18 लाख किए खर्च।
मनोज शुक्ला ने 12.69 लाख किए खर्च
कांग्रेस प्रत्याशी नरेला से मनोज शुक्ला ने 12.69 लाख किए खर्च। हुजूर से भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा ने 9.70 लाख। हुजूर से कांग्रेस प्रत्याशी नरेश ज्ञानचंदानी ने11.66 लाख किए खर्च। उत्तर से भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा ने 8.03 लाख किए खर्च। कांग्रेस प्रत्याशी आतिफ अकील ने 12.73 लाख किए खर्चे। मध्य से भाजपा प्रत्याशी ध्रुवनारायण सिंह ने 9.98 लाख किए खर्च। मध्य से कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ मसूद ने 13.44 लाख किए खर्च।
40 लाख रुपए तक कर सकता था प्रत्याशी खर्च
बेरसिया से भाजपा प्रत्याशी विष्णु खत्री ने 16.16 लाख किए खर्च। कांग्रेस प्रत्याशी श्री हरि किरण ने 12.08 लाख किए खर्च। रिटर्निंग ऑफिसर को दिया 14 नवंबर तक के खर्च का ब्यौरा। 40 लाख रुपए तक कर सकता था प्रत्याशी खर्च।