H

लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद मप्र में उपचुनाव, जीतने पर शिवराज समेत इन दिग्गजों को देना होगा इस्तीफा

By: Ramakant Shukla | Created At: 28 May 2024 11:58 AM

प्रदेश में लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के साथ ही उपचुनाव की तैयारी प्रारंभ हो जाएगी। दो राज्य सभा सदस्य दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, विधायक शिवराज सिंह चौहान, फुंदेलाल सिंह मार्को, ओमकार सिंह मरकाम, सिद्धार्थ कुशवाहा, फूल सिंह बरैया और महेश परमार ने भी चुनाव लड़ा हैं। इनकी सीटों के परिणाम से निर्धारित होगा कि कहां-कहां उपचुनाव होंगे। गौरतलब है कि छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा सीट से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह के त्यागपत्र देने से एक सीट पहले ही रिक्त हो चुकी है।

bannerAds Img

लोकसभा के चुनावी रण में दिग्गज

प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस, दोनों ने अपने वरिष्ठ नेताओं के साथ युवा चेहरों को मैदान में उतारा था। कांग्रेस ने जहां राज्य सभा सदस्य दिग्विजय सिंह को उनके गृह क्षेत्र राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ाया तो भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विदिशा से एक बार फिर मैदान में उतारा।

होंगे उपचुनाव

राज्य सभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी परंपरागत सीट गुना लोकसभा से चुनाव लड़े। दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया का राज्य सभा का कार्यकाल नौ अप्रैल 2026 तक है, यानी लोकसभा चुनाव जीतने पर उन्हें राज्य सभा की सदस्यता से त्यागपत्र देना होगा। इसी तरह शिवराज सिंह चौहान बुधनी विधानसभा से विधायक हैं। कांग्रेस ने पुष्पराजगढ़ से विधायक फुंदेलाल सिंह मार्का, डिंडौरी से विधायक ओमकार सिंह मरकाम, सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा, भांडेर से फूल सिंह बरैया और तराना विधानसभा क्षेत्र से विधायक महेश परमार को चुनाव लड़ाया। इनके चुनाव जीतने की स्थिति में उपचुनाव होंगे। छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह पहले ही विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे चुके हैं। विधानसभा सचिवालय ने सीट भी रिक्त घोषित कर दी है। कांग्रेस के दो अन्य विधायक रामनिवास रावत और निर्मला सप्रे की सदस्यता पर भी तलवार लटकी हुई है। भाजपा ने चुनाव के दौरान दोनों विधायकों को अपने मंच पर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया था। कांग्रेस इनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त कराने को लेकर नियम, प्रक्रिया से लेकर विधिक स्थिति का अध्ययन करा रही है।