H

दो महीने में भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों के 17 हमले रोके

By: Sanjay Purohit | Created At: 05 February 2024 09:54 AM


पिछले दो माह से भारत और भारतीय नौसेना लाल सागर और अरब सागर सहित इस पूरे रूट की रक्षा के लिए बड़ी शक्ति बनकर उभरा है। भारतीय नौसेना ने दिसंबर से लेकर अब तक 17 जहाजों को समुद्री लुटेरों से बचाया है।

bannerAds Img
पिछले दो माह से भारत और भारतीय नौसेना लाल सागर और अरब सागर सहित इस पूरे रूट की रक्षा के लिए बड़ी शक्ति बनकर उभरा है। भारतीय नौसेना ने दिसंबर से लेकर अब तक 17 जहाजों को समुद्री लुटेरों से बचाया है। पिछले सप्ताह भारतीय नौसेना के आईएनएस सुमित्रा ने 36 घंटे में 2 जहाजों को सोमालियाई लुटेरों से बचाया। विदेशमंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि अगर हमारे पास बुरी चीजें होती रहें तो हम यह नहीं कह सकते हैं कि इससे हमारा कुछ लेना- देना नहीं है। हूती विद्रोहियों ने कार्गोशिप गैलेक्सी लीडर को निशाना बनाया था। हूतियों ने वजह बताईं गाजा में इजराइली हमले। हूतियों के हमले बढ़ने के साथ दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्ग स्वेज-लाल सागर मार्ग की सुरक्षा खतरे में पड़ गई।

अमेरिकाः हूतियों पर फिर हमला, 36 ठिकाने तबाह किए

यमन के हूती विद्रोहियों के खिलाफ अमेरिकी ने कार्रवाई के तेज कर दिया है। रविवार को अमेरिकी सेना ने सीरिया और इरान में ईरान के समर्थित हूती विद्रोहियों के ठिकानों को तबाह किया है। अमेरिका की जो बाइडेन सरकार ने हूती विद्रोहियों के ठिकानों को खत्म करने की मुहिम का विस्तार किया है।