H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले - 'सच्चे हिंदुत्व' को बचाने की जरूरत, BJP इसका इस्तेमाल सत्ता हथियाने के लिए कर रही है

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 05 September 2023 10:14 AM


अखिलेश यादव ने कहा कि, I.N.D.I.A. गठबंधन यूपी में PDA के समर्थन से 2024 में 'विभाजनकारी' भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगा।

banner
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर समाज को "बांटने" और सत्ता हथियाने के लिए हिंदुत्व का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि, आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। सपा प्रमुख ने कहा कि, 'सच्चे हिंदुत्व' को बचाने की जरूरत है, बीजेपी का हिंदुत्व समाज को बांटना और सत्ता हथियाना है।

भाजपा दंगाइयों को संरक्षण देती है - अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के मुखिया ने कहा कि, I.N.D.I.A. गठबंधन यूपी में PDA (पिछाडे, दलित, अल्पसंख्याक) के समर्थन से 2024 में 'विभाजनकारी' भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगा। इस दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर "फर्जी मुठभेड़" करने और "फर्जी झूठ" गढ़ने का भी आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया है कि, बीजेपी शासित मैनपुर और हरियाणा जल रहे हैं। बरेली में दंगे भड़काने की साजिश थी। भाजपा दंगाइयों को संरक्षण देती है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए काम करने वाले अधिकारियों को दंडित करती है।

सच्चे हिंदुत्व को फैलाना हिंदुस्तानियों की जिम्मेदारी है

"सच्चे हिंदुत्व" पर वापस आते हुए, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि, सच्चा हिंदुत्व महिलाओं के सम्मान को बचाना है, शबरी के 'बेर' खाना [भेदभाव को समाप्त करना], केवट को गले लगाना। प्यार फैलाना और सहनशीलता बढ़ाना। सपा नेता ने आगे कहा कि, गंगा-जमुनी तहजीब और वसुधैव कुटुंबकम को विश् भर में फैलाना ही सच्चा हिंदुत्व कहता है। सच्चे हिंदुत्व को फैलाना हिंदुस्तानियों की जिम्मेदारी है।