बेरिकेटिंग तोड़ कर रेलवे स्टेशन अंदर घुसे कांग्रेसी कार्यकर्ता पटरी पर लेटे संसदीय सचिव विकास उपाध्याय
By: Shivani Hasti | Created At: 13 September 2023 03:36 PM
रायपुर- rail roko movement राजधानी में आज कांग्रेस पार्टी ने रेल रोको आंदोलन किया,आंदोलन के जरिए कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध में प्रदर्शन कर रहे है। प्रदेश में त्योहारों के चलते में लगातार ट्रेन रद्द होने के चलते यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता रेल रोकने रेलवे स्टेशन के अंदर घुसे कांग्रेस कार्यकर्ता जीआरपी,आरपीएफ पुलिस बेरिकेटिंग कर रोकने की कोशिश कर रहे थे। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ता पुलिस की बेरिकेटिंग तोड़कर आगे बढ़े और रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन करने लगे।
रायपुर रेलवे स्टेशन के गेंट न 2 के पास से प्रदर्शन शुरू किया,बेरिकेड्स तोड़कर रेलवे स्टेशन में घुसे कांग्रेस कार्यकर्त्ता, पटरी पर लेटे पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय रेल रोको प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन पहुँचे हैं। सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता ट्रैक पर लेट कर प्रदर्शन करने लगे।