H

MP News: आज आएगी कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची

By: Richa Gupta | Created At: 22 March 2024 03:34 AM


कांग्रेस की तीसरी सूची में भी नहीं हुआ मध्यप्रदेश के बचे प्रत्याशियों का ऐलान। आज आ सकती है कांग्रेस की एमपी के प्रत्याशियों की सूची। CEC में बनी 12 से ऊपर सीटों पर सहमति।

bannerAds Img
कांग्रेस की तीसरी सूची में भी मध्यप्रदेश के बचे प्रत्याशियों का ऐलान नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट आज आ सकती है। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 12 से अधिक सीटों पर सहमति बनी है। पहले चरण की 6 सीटों में से अभी भी 3 सीटों पर प्रत्याशी का ऐलान होना बाकी है।

जीतू पटवारी और उमंग सिंघार नहीं लड़ेंगे चुनाव

कांग्रेस आलाकमान बड़े नेताओं को चुनाव लड़ाने के पक्ष में है। बताया जा रहा है कि दिग्विजय सिंह, अरुण यादव और कांतिलाल भूरिया चुनाव लड़ सकते है। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।