H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

MP NEWS: इन 7 रूटों पर एकसाथ शुरू होंगी कांग्रेस की "जन आक्रोश यात्रा"

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 19 September 2023 12:00 PM


श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर कांग्रेस पार्टी अपनी जन आक्रोश यात्राओं का श्री गणेश कर रही है।

banner
आज यानी की मंगलवार श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर कांग्रेस पार्टी अपनी जन आक्रोश यात्राओं का श्री गणेश कर रही है। आपको बता दें कि, 7 रूटों पर एकसाथ शुरू होंगी यात्राएं। वहीं कांग्रेस ने सात रूटों पर तैनात किए अपने दिग्गज नेता।

"जन आक्रोश यात्रा" में ये दिग्गज होंगे शामिल

कांग्रेस के सीनियर नेता डॉक्टर गोविंद सिंह, अरुण यादव, कमलेश्वर पटेल, अजय सिंह राहुल, सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया और जीतू पटवारी यात्राओं को अलग-अलग क्षेत्रों प्रतिनिधित्व करेंगे। ये सभी लीडर यात्राओं में अलग-अलग जगहों पर शामिल होंगे। इसके अलावा पीसीसी चीफ कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय समेत राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दिग्गज यात्रा में शामिल होकर जन सभाएं को संबोधित करेंगे व कार्यक्रताओं में जोश भरेंगे।

"जन आक्रोश यात्रा" का रूट चार्ट

1 - जीतू पटवारी- मंदसौर, नीमच, रतलाम, उज्जैन, इंदौर, आगर-मालवा, राजगढ़, सीहोर, शाजापुर, देवास

2 - डॉ. गोविंद सिंह- श्योपुर, मुरैना, भिण्ड, ग्वालियर, दतिया, अशोकनगर, गुना

3 - अरुण यादव- छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना, दमोह, सागर, विदिशा, रायसेन, भेापाल

4 - कमलेश्वर पटेल- सिंगरौली, सीधी, शहडोल, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सतना

5 - अजय सिंह- रीवा, सीधी, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, रायसेन

6 - सुरेश पचौरी- हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, नर्मदापुरम

7 - कांतिलाल भूरिया- बुरहानपुर, धार, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, खंडवा