H

सीएम डॉ. मोहन यादव ने बरगद का पौधा लगाकर जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ किया...

By: Richa Gupta | Created At: 05 June 2024 08:11 AM


मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस पर रायसेन जिले मे झिरी बहेडा स्थित बेतवा नदी के उद्गम स्थल का पूजन अर्चन कर तथा बरगद का पौधा लगाकर जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ किया।

bannerAds Img
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस पर रायसेन जिले मे झिरी बहेडा स्थित बेतवा नदी के उद्गम स्थल का पूजन अर्चन कर तथा बरगद का पौधा लगाकर जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि अभियान के अंतर्गत 3 हजार 90 करोड़ लागत के जल संरक्षण के 990 कार्य आज से प्रदेश में प्रारंभ हो रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जल स्त्रोतों का संवर्धन और संरक्षण है। सीएम ने आम जन से किया अभियान से जुड़ने का आव्हान।

16 जून गंगा दशहरा तक चलेगा अभियान

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ पंचायत ग्रामीण मंत्री श्री प्रहलाद पटेल और विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा, विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। 16 जून गंगा दशहरा तक चलेगा अभियान।

क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस?

हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस यानी वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे सेलिब्रेट मनाया जाता है। यह दिन इसलिए मनाया जाता है ताकि अधिक से अधिक लोगों को प्रकृति से जुड़ी समस्याओं के बारे में जागरूक किया जा सके। साथ ही इसके समाधान के लिए कोई ठोस कदम उठाया जा सके। वहीं पर्यावरण दिवस पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। बता दें कि विश्व पर्यावरण दिवस को मनाने का फैसला साल 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने स्टॉकहोम सम्मेलन में लिया था।