BJP का बड़ा आरोप, कहा - वोट के लिए हमास और खालिस्तान का समर्थन कर रही है कांग्रेस
संबित पात्रा ने कहा कि, कांग्रेस हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए अपने चुनावी वादों को पूरा करने में विफल रही है।
भाजपा ने आरोप लगाया कि, कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनावों से पहले वोटों के लिए 'तुष्टिकरण' की राजनीति कर रही है। बीजेपी नेता ने कहा कि, देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस तथा उसके नेता हमास और खालिस्तान के 'समर्थन' में आ गए हैं।
राहुल गांधी को विश्वभर में हमास के समर्थक के रूप में देखा जाता है
संबित पात्रा ने कहा कि, कांग्रेस हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए अपने चुनावी वादों को पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी को 'भारत और विश्वभर में हमास के समर्थक' के रूप में देखा जाता है, जबकि अशोक गहलोत ने हाल ही में खालिस्तान के समर्थन में बात की थी।
खालिस्तान के समर्थन में क्यों जा रहे हैं अशोक गहलोत?
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि, आपको हमास का समर्थन करने की क्या जरूरत है? खालिस्तान के समर्थन में क्यों जा रहे हैं अशोक गहलोत? इसके लिए एक शब्द है, तुष्टीकरण। संबित पात्रा ने कहा कि, अगर कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में अपने चुनावी वादों को पूरा किया होता तो उन्हें 'खालिस्तान' शब्द का इस्तेमाल नहीं करना पड़ता जिसके कारण इंदिरा गांधी की हत्या कर दी गई। बीजेपी नेता ने कहा कि, भाजपा ने चुनावों के दौरान जो भी वादे किए थे, उन्हें पूरा किया।
भाजपा ने जो भी वादे किए थे, उन्हें पूरा किया
संबित पात्रा ने आगे यहां पत्रकारों से चर्चा में कहा कि, हमने कहा था कि, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होगा। इसका निर्माण हो रहा है। हमने कहा था कि, हम उन्हें उनके घर में घुसकर मारेंगे और सर्जिकल स्ट्राइक की गई। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि, केंद्र की मोदी सरकार ने जो भी वादा किया उसे पूरा किया। यह भाजपा की चुनौती है। एक भी योजना ऐसी नहीं है जिसका मोदी जी ने वादा किया हो और उसे पूरा नहीं किया हो।