H

Lok Sabha election 2024: चुनावी दंगल में ताल ठोक रहे ये 8 फिल्मी सितारे...

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 02 April 2024 11:14 AM


इस बार कई फिल्मी सितारे चुनावी मैदान में उतरे हैं। कई सेलेब्स ऐसे हैं जो पहली बार मैदान में उतरे तो कुछ सेलेब्स राजनीति से दूरी बनाने के बाद एक बार फिर से अपनी किस्मत आजमाने मैदान में उतरे हैं।

bannerAds Img
Lok Sabha election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुरा है। चुनावी समर में कई दिग्गज अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस बार कई फिल्मी सितारे चुनावी मैदान में उतरे हैं। कई सेलेब्स ऐसे हैं जो पहली बार मैदान में उतरे तो कुछ सेलेब्स राजनीति से दूरी बनाने के बाद एक बार फिर से अपनी किस्मत आजमाने मैदान में उतरे हैं। तो आइए हम आपको बताते है कि, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी सिनेमा जगत के उन सितारों के नाम जो इस बार चुनाव लड़ रहे हैं। banner बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत पहली बार राजनीति में उतरी हैं। बता दें कि, एक्ट्रेस भारतीय जनता पार्टी के टिकट से अपने होमटाउन हिमाचल प्रदेश के मंडी सीट से चुनाव लड़ रही हैं। कंगना ने अपना चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। banner ड्रीम गर्ल नाम से पहचान बनाने वाली हेमा मालिनी इस बार भी लोकसभा चुनाव लड़ रही है। आपको बता दें कि, भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर मथुरा लोकसभा सीट से हेमा को टिकट दिया है। banner लोकप्रिय धारावाहिक 'रामायण' में भगवान श्रीराम का रोल प्ले करने वाले अभिनेता अरुण गोविल भी पहली बार चुनाव मैदान में उतरे है। एक्टर बीजेपी के टिकट से मेरठ से चुनाव लड़ेंगे। आज अरुण ने अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है। banner अभिनेता गोविंदा दूसरी बार अपनी किस्मत आजमाने राजनीति में उतरे है। लोकसभा चुनाव 2024 में शिवसेना की तरफ से मुंबई नॉर्थ वेस्ट सीट से लड़ेंगे। banner भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रवि किशन लोकसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी के टिकट से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे। आपको बता दें कि, रवि किशन को 2019 के लोकसभा में भी बीजेपी ने इसी सीट से उम्मीदवार बनाया था। banner भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार मनोज तिवारी को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के नॉर्थ वेस्ट से चुनावी दंगल में उतारा है। banner बॉलीवुड एक्टर और पॉलिटिशियन शत्रुघ्न सिन्हा त्रिणमूल कांग्रेस के टिकट से वेस्ट बंगाल के आसनसोल से चुनाव लड़ेंगे। banner भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल निरहुआ आजमगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ेंगे।