H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

विज्ञान मेले का शुभारंभ सीएम शिवराज सिंह करेंगे - मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 09 September 2023 04:32 PM


मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा ने कहा कि, भोपाल के भेल दशहरा मैदान में 10 वे वर्ष भी इसका आयोजन किया जा रहा है।

banner
मध्य प्रदेश में विज्ञान और टेक्नोलॉजी को लेकर लगातार सरकार काम कर रही है। इसी कड़ी में एमपी की राजधानी भोपाल में विज्ञान मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से मध्य प्रदेश के लाखों छात्र, छात्राओं शिक्षकों सहित कई अन्य लोगों को इसका फायदा मिलेगा।

चंद्रयान-3 के डायरेक्टर सहित कई अन्य हस्तियों का होगा सम्मान

वहीं मेले की जानकारी देते हुए मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा ने कहा कि, भोपाल के भेल दशहरा मैदान में 10 वे वर्ष भी इसका आयोजन किया जा रहा है। जिसमें चंद्रयान 3 के प्रोग्राम डायरेक्टर और वंदे भारत ट्रेन के चीफ आर्किटेक्ट सहित कई अन्य विज्ञान से जुड़ी हस्तियों का सम्मान किया जाएगा। विज्ञान मेले छात्र छात्राए अपने जीवन में नए प्रयासों पर संवाद कर अपनी जिज्ञासा व्यक्त कर सकेंगे। साथ ही तहसील और जिले के छात्र नई तकनीकी सीखकर आगे बढ़ सकेंगे।

विज्ञान मेले का शुभारंभ सीएम शिवराज सिंह करेंगे

मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा ने कहा कि, इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित आए हुए वैज्ञानिक करेगें। उन्होंने आगे यह भी बताया है कि, विज्ञान मेले में परमाणु ऊर्जा, इसरो, डीआरडीओ, ब्रह्मोस, एनटीपीसी सहित देश के वैज्ञानिक संस्थान सहित प्रदेश के प्रादेशिक संस्थान भी इसमें शामिल होंगे।