कांग्रेस के प्रदेश प्रभारियों के मध्यप्रदेश दौरे पर बोले नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह
By: Richa Gupta | Created At: 02 September 2023 12:35 PM
नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह का बयान। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारियों के मध्यप्रदेश दौरे पर बोले मध्यप्रदेश में कांग्रेस दो लोगों के बीच है।

मंत्री भूपेंद्र सिंह कांग्रेस के प्रदेश प्रभारियों के मध्यप्रदेश दौरे पर कहा कि, मध्यप्रदेश में कांग्रेस दो लोगों के बीच है एक दिग्विजय सिंह की कांग्रेस और एक कमलनाथ की कांग्रेस। दोनो अपने बेटो को स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं।
जन आशीर्वाद यात्रा की बैठक पर बोले
जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर चल रही तैयारियां। 3 तारीख को राष्ट्रीय अध्यक्ष करेगें यात्रा की शुरुआत। 4 तारीख को राजनाथ सिंह करेगें नीमच से शुरुआत। 5 तारीख को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेगें मंडला और शोयपुर से शुरुआत। 6 तारीख को खंडवा से नितिन गडकरी करेगें शुरुआत। 25 तारीख को पहुंचेंगी भोपाल।
देश के लिए इससे अच्छा काम नहीं हो सकता
वन नेशन वन इलेक्शन पर कमलनाथ के बयान पर कहा कि, देश के लिए इससे अच्छा काम नहीं हो सकता। पूरा देश लगा रहता है पांच साल चुनाव में, पैसे की होती है बर्बादी। वन नेशन वन इलेक्शन पहले भी था देश में, देश को है इसकी आवश्यकता। मोदी सरकार देश के सुधार के लिए काम कर रही।
टिकटों के लिए होती है ये चीजें
नाराज नेताओ के पार्टी छोड़ने पर नगरीय टिकटों के लिए होती है ये चीजें।प्रशासन मंत्री ने कहा कि, चुनाव के समय टिकटों के लिए होती है ये चीजें। जिसको लगता है नही मिल रही टिकट वो तलाशता दूसरी जगह।