H

चित्रकूट विधायक और कांग्रेस उम्मीदवार नीलांशु चतुर्वेदी की गाड़ी पर देर रात अज्ञात लोगों ने किया हमला

By: Richa Gupta | Created At: 02 November 2023 10:43 AM


मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 14 दिन का ही समय बचा है। इससे पहले प्रत्याशी मतदाताओं के बीच पूरा महौल बना रहे हैं। अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए उम्मीदवार जनता के बीच पहुंच रहें है।

banner
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 14 दिन का ही समय बचा है। इससे पहले प्रत्याशी मतदाताओं के बीच पूरा महौल बना रहे हैं। अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए उम्मीदवार जनता के बीच पहुंच रहें है और समर्थन की मांग कर रहे है। इसी बीच प्रत्याशी पर हमले की खबर सामने आई है। दरअसल, जनसंपर्क से लौट रहे चित्रकूट विधायक और कांग्रेस उम्मीदवार नीलांशु चतुर्वेदी की गाड़ी पर देर रात अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। यह पूरी घटना पिंडरा और मझगवा गांव के बीच मिचकुरिन गांव की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, विधायक की दो गाड़ियों के शीशे टूट गए। हालांकि सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

कुछ ही पत्थर वाहन पर लगे

गाड़ियों की रफ्तार तेज होने के कारण कुछ ही पत्थर वाहन पर लगे। गाड़ी में बैठे लोगों की माने तो विधायक के बढ़ते जनाधार से परेशान राजनीतिक विरोधियों ने योजनाबद्ध तरीके से सुनसान जगह पर हमला किया। इस पूरे घटना की मझगवा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं मझगवां TI आदित्य नारायण धुर्वे ने पुलिस बल के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहनों पर पथराव करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी संदीप चौधरी पिता बिहारी चौधरी उम्र 21 निवासी बरेली जिला रायसेन अपने ट्रक क्रमांक UP 83 BT 7069 से इलाहाबाद से पाइप खालीकर वापस बरेली रायसेन जा रहा था।