H

Monsoon 2024 Update: गर्मी से मिली राहत, मानसून केरल में प्रवेश कर झमाझम बरसा रहा पानी, जानें आपके राज्य में कब बरसेंगे बदरा?

By: payal trivedi | Created At: 30 May 2024 06:24 AM


देश में मानसून की एंट्री हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून केरल में प्रवेश कर चुका और वहां झमाझम बारिश हो रही है।

bannerAds Img
New Delhi: देश में मानसून की एंट्री हो गई है। मौसम विभाग (Monsoon 2024 Update) के अनुसार, मानसून केरल में प्रवेश कर चुका और वहां झमाझम बारिश हो रही है। मानसून के आने से अब कई राज्यों को भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि मानसून की एंट्री अनुमान से दो दिन पहले हुई है। आज यानी 30 मई को पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश भागों में मानसून आगे बढ़ गया है।

इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

आईएमडी के ताजा अनुमान के अनुसार, 24 घंटों के दौरान केरल समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों में झमाझम बारिश होगी। वहीं, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम और पूर्वोत्तर में मध्यम से भारी बारिश की संभव है। ओडिशा, तमिलनाडु, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और गोवा में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में भी गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में आज तेज हवाओं (Monsoon 2024 Update) के साथ लू चलेगी। हालांकि, आने वाले दिनों में लू में धीरे-धीरे कमी आएगी। बीते दिन हल्की बारिश के चलते तापमान में गिरावट भी देखी गई है।

क्यों जल्दी आ रहा है मानसून

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस बार बंगाल की खाड़ी और बांग्लादेश में आए तूफान रेमल के चलते मानसून की गतिविधियों में तेजी देखी गई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस चक्रवात ने मानसून के प्रवाह को बंगाल की खाड़ी की ओर खींच लिया, जिसके चलते मानसून जल्द आ रहा है।