H

जिनके लिए राम मंदिर बेकार, उनके लिए चुनाव परिणाम भी होंगे बेकार - भूपेंद्र सिंह चौधरी

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 08 May 2024 09:34 AM


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का दावा है कि, राम गोपाल ने राम मंदिर को बेकार बताया है। उन्होंने कहा कि, समाजवादी पार्टी पहले भी राम विरोधी और मंदिर विरोधी थी और आज भी है।

bannerAds Img
यूपी के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने राम मंदिर पर अनर्गल बयानबाजी करने वालों को आड़े हाथ लिया है। भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि, जिन लोगों के लिए राम मंदिर बेकार है, उनके लिए 4 जून को आने वाले चुनाव के नतीजे भी बेकार ही रहेंगे।

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने साधा सपा पर निशाना

समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने आगे कहा कि, जिन्होंने निहत्थे राम भक्तों पर गोलियां चलवाईं। जिनके हाथ राम भक्तों के खून से सने हैं, उनके लिए राम मंदिर का निर्माण नासूर की तरह है। भूपेंद्र सिंह चौधरी ने आगे कहा कि, ऐसे लोगों का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है।

सपा राम विरोधी है - भूपेंद्र सिंह चौधरी

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव के खिलाफ करारी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का दावा है कि, राम गोपाल ने राम मंदिर को बेकार बताया है। इसके अलावा भूपेंद्र चौधरी ने कहा है कि, समाजवादी पार्टी पहले भी राम विरोधी और मंदिर विरोधी थी और आज भी है।

रामगोपाल यादव का आचरण मर्यादा के अनुकूल नहीं है

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि, ये उनके साथ हैं जो राम मंदिर को गिराकर फिर से बाबरी मस्जिद बनाने के पैरोकार हैं, इसलिए राम को मानने वाले प्रत्येक मतदाता को इन्हें पहचान लेना चाहिए और सबक सिखाना चाहिए। भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि, इनके नाम में भले ही राम लगा है, लेकिन इनका आचरण बिलकुल मर्यादा के अनुकूल नहीं है।