H

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 9 सीटों पर 3 बजे तक 54.09 प्रतिशत मतदान

By: Ramakant Shukla | Created At: 07 May 2024 10:43 AM

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मध्यप्रदेश की 9 सीटों पर भी वोटिंग जारी है। दोपहर 3 बजे तक इन 9 सीटों पर 54.09% मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा दिग्विजय की सीट राजगढ़ में मतदान हुआ है। यहां 63.69% वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं। सिंधिया की सीट गुना में 60.16% तो शिवराज की विदिशा सीट पर 59.87% वोटिंग हो चुकी है।

bannerAds Img

मध्यप्रदेश में 9 सीटों पर 3 बजे तक 54.09 प्रतिशत मतदान

मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में तीन बजे तक 9 सीटों पर 54.09 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा मतदान राजगढ़ 63.69 प्रतिशत मतदान हुआ है।

बैतूल - 59.63

भिंड - 44.18

भोपाल - 50.16

गुना - 60.16

ग्वालियर - 49.60

मुरैना - 48.23

राजगढ़ - 63.69

सागर - 53.08

विदिशा - 59.87

मध्यप्रदेश की 9 लोकसभा सीटों पर सुबह नौ बजे तक 14.43 प्रतिशत हुआ।

मध्यप्रदेश की 9 लोकसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक 30.21 प्रतिशत हुआ।

मध्यप्रदेश की 9 लोकसभा सीटों पर एक बजे तक 44.67 प्रतिशत हुआ।