H

विक्टिम कार्ड खेलना कांग्रेस की आदत है - मंत्री विश्वास कैलाश सारंग

By: Richa Gupta | Created At: 04 May 2024 07:56 AM


प्रियंका गांधी के बयान पर कैबिनेट मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने साधा निशाना। विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि, विक्टिम कार्ड खेलना कांग्रेस की आदत है।

bannerAds Img
प्रियंका गांधी के बयान पर कैबिनेट मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने साधा निशाना। विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि, विक्टिम कार्ड खेलना कांग्रेस की आदत है। नेहरू परिवार ने देश भक्तों व सेना का अपमान और देश की एकता-अखंडता पर कुठाराघात किया है। प्रियंका गांधी केवल चुनाव के समय विक्टिम कार्ड खेलती हैं, जो अब नहीं चलेगा।

राहुल गांधी अपना राजनीतिक अस्तित्व खो चुके हैं

वहीं राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि, अमेठी की सीट राजीव गांधी थी, राहुल ने अपने पिता की सीट बर्बाद कर दी। रायबरेली की सीट सोनिया गांधी की सीट, राहुल यहां भी हार कर सीट बर्बाद कर ही लौटेंगे। राहुल गांधी अपना राजनीतिक अस्तित्व खो चुके हैं, वो जहां भी चुनाव लड़ेंगे उन्हें हार ही मिलेगी।

महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस की संस्कृति

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर एफआईआर दर्ज होने पर मंत्री सारंग ने कहा कि, महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस की संस्कृति रही है। कांग्रेस नेता महिलाओं का हर समय अपमान करते आये हैं। इमरती देवी पर जीतू पटवारी की टिप्पणी बेहद शर्मनाक है। दलित महिला का अपमान करना क़ानून की परिधी में आता है। लड़की हूँ लड़ सकती हूं की बातें करने वाली प्रियंका गांधी अब महिला के सम्मान के लिये क्यों नहीं लड़ रहीं। कांग्रेस अगर जीतू पटवारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती तो इसका मतलब की यह कांग्रेस का आधिकारिक बयान है।