H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

भीलवाड़ा के साइंटिस्ट मनीष का बड़ा दावा- Chandrayaan 3 की होगी सफल लैंडिंग, चंद्रयान 2 मिशन में कर चुके है काम

By: payal trivedi | Created At: 23 August 2023 12:17 PM


आज दुनियाभर की नजर भारत पर है। भारत के चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) मिशन के तहत चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए देशभर में पूजा और दुआओं का दौर जारी है। अब से कुछ ही घंटों में चंद्रयान 3 चांद के साउथ पोलर हिस्से में लैंड करेगा।

banner
भीलवाड़ा: आज दुनियाभर की नजर भारत पर है। भारत के चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) मिशन के तहत चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए देशभर में पूजा और दुआओं का दौर जारी है। अब से कुछ ही घंटों में चंद्रयान 3 चांद के साउथ पोलर हिस्से में लैंड करेगा। वहीं वैज्ञानिक भी इसको लेकर अलग-अलग दावे कर रहे हैं। इस बीच भारत के चंद्रयान 2 मिशन में काम कर चुके भीलवाड़ा के वैज्ञानिक मनीष पुरोहित ने दावा किया है कि इस बार पिछली गलतियों से सबक लेते हुए सुधार किए गए हैं और इस बार चंद्रयान की सफल लैंडिंग होगी।

साइंटिस्ट मनीष ने जताया ये विश्वास

दरअसल, साइंटिस्ट मनीष चंद्रयान-2 व मंगलयान मे काम करने वाले साइंटिस्ट टीम के सदस्य रह चुके है। वैज्ञानिक मनीष का मानना है कि चंद्रयान 2 में हुई गलतियों से सबक लेकर सुधार किए गए हैं। मनीष ने विश्वास जताया है कि चंद्रयान 3 चांद पर जरूर पहुंचेगा और विश्व में भारत का गौरव बढ़ेगा। उन्होंने ये भी कहा कि आने वाले समय में इंडिया ग्लोबल लेवल पर बड़े पावर जैसे रिप्रेजेंट करेगा।

मिशन मंगल में भी शामिल थे मनीष

बता दें कि आज चांद पर चंद्रयान 3 उतरने वाला है, जिसको लेकर देशवासियों (Chandrayaan 3) में बहुत खुशी है। चंद्रयान 2 व मंगलयान टीम में शामिल रहे साइंटिस्ट मनीष पुरोहित ने कहा कि हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है। मिशन की सफलता के साथ ही हम पहले ऐसे देश बन जाएंगे। चांद पर चंद्रयान-3 सॉफ्ट लैंडिंग करेगा, जो कि आज से पहले कोई नहीं कर पाया। पूरे विश्व की अब नजर भारत पर होगी। कोई भी देश कुछ भी नया करना चाहेगा तो भारत की तरफ देखेगा।

चंद्रयान-3 आज करेगा सॉफ्ट लैंडिंग

वहीं चंद्रयान 3 मिशन की सफलता के लिए देशभर में दुआओं का सिलसिला जारी है। मंदिर- मस्जिद दरगाहों में भी चंद्रयान 3 मिशन के लिए दुआएं और मन्नतें मांगी जा रही हैं। अजमेर की दरगाह हजरत ख्वाजा गरीब नवाज में मुस्लिम धर्म गुरू चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए इबादत करते दिखाई दिए।