H

मध्यप्रदेश में बढ़ेगा भाजपा का वोट शेयर, कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिलने का अनुमान

By: Ramakant Shukla | Created At: 02 June 2024 04:25 AM


लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान होने के बाद शनिवार को एजेंसियों ने एक्जिट पोल जारी किए। इसके अनुसार मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से भाजपा को 28 से 29 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं, एक्जिट पोल यह भी बता रहे हैं कि यदि कांग्रेस को मिली तो केवल एक सीट पर ही जीत मिल सकती है। बता दें, वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 28 सीटें और कांग्रेस को केवल एक छिंदवाड़ा सीट पर जीत मिली थी। एक्जिट पोल में भाजपा के वोट शेयर में भी वृद्धि का अनुमान जताया गया है।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान होने के बाद शनिवार को एजेंसियों ने एक्जिट पोल जारी किए। इसके अनुसार मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से भाजपा को 28 से 29 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं, एक्जिट पोल यह भी बता रहे हैं कि यदि कांग्रेस को मिली तो केवल एक सीट पर ही जीत मिल सकती है। बता दें, वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 28 सीटें और कांग्रेस को केवल एक छिंदवाड़ा सीट पर जीत मिली थी। एक्जिट पोल में भाजपा के वोट शेयर में भी वृद्धि का अनुमान जताया गया है। मध्यप्रदेश में भाजपा ने सभी 29 और कांग्रेस ने 27 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ा है। खजुराहो सीट कांग्रेस ने आइएनडीआइ गठबंधन की सहयोगी समाजवादी पार्टी को दी थी लेकिन नामांकन पत्र निरस्त होने से अन्य सहयोगी दल आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी को समर्थन दिया। वहीं, इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने नामांकन वापसी के अंतिम दिन नाम वापस लेकर भाजपा की सदस्यता ले ली थी।

एक्जिट पोल एजेंसी भाजपा (एनडीए) कांग्रेस (आइएनडीआइए)

इंडिया न्यूज- डी डायनमिक 28-29 1-0

जन की बात 28-29 1-0

इंडिया टीवी-सीएनएक्स 28-29 1-0

इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया 28-29 1-0

एबीपी-सी वोटर 26-28 03-01