H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

Chandrayaan-3 के लैंडर और रोवर सभी चालू, अगले 14 दिनों तक चांद से मिलेगा बहुत सारा डेटा

By: TISHA GUPTA | Created At: 27 August 2023 12:41 PM


चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम की सफल लैंडिंग के बाद रोवर प्रज्ञान चांद पर चहलकदमी करते हुए डेटा जुटा रहा है।

banner
चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम की सफल लैंडिंग के बाद रोवर प्रज्ञान चांद पर चहलकदमी करते हुए डेटा जुटा रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की नजर रोवर के हर कदम पर बनी हुई है। इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ ने शनिवार (26 अगस्त) को कहा कि उनकी टीम अगले दो सप्ताह के लिए उत्साहित है।

इसरो प्रमुख ने क्या कुछ कहा?

इसरो प्रमुख ने कहा, "वैज्ञानिक मिशन के अधिकांश उद्येश्य अब पूरे होने जा रहे हैं। लैंडर और रोवर सभी चालू हैं। मैं समझता हूं कि सभी वैज्ञानिक डेटा बहुत अच्छे दिख रहे हैं। हम अगले 14 दिन चांद से मिलने वाले बहुत से डेटा का अध्ययन जारी रखेंगे। हमें उम्मीद है कि विज्ञान के लिए वास्तव में अच्छी सफलता हासिल करेंगे। इसलिए हम अगले 13-14 दिनों के लिए उत्साहित हैं।"

पीएम मोदी के बेंगलुरु पहुंचने पर जताई खुशी

इसरो प्रमुख ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग और पीएम मोदी के बेंगलुरु स्थित इसरो के कंट्रोल सेंटर पहुंचने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग और शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से हम बेहद खुश हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बेंगलुरु पहुंचकर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी थी। इसरो के केंद्र पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का जोरदार स्वागत किया गया था। उन्होंने देश के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 में शामिल इसरो के वैज्ञानिकों की टीम से मुलाकात की। साथ ही पीएम मोदी महिला वैज्ञानिकों से अलग भी मिले थे। उन्होंने चंद्रयान-3 अभियान में महिला वैज्ञानिकों के योगदान की सराहना की थी।

चंद्रयान-3 ने पूरे किए तीन में से दो मकसद

इसके पहले शनिवार को इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 ने अपने तीन में से दो मकसद पूरे कर लिए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर इसरो के हैंडल से लिखा गया कि "चंद्रयान-3 मिशन के तीन उद्देश्यों में से, चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और नरम लैंडिंग का प्रदर्शन पूरा हुआ. रोवर ने चंद्रमा पर घूमने का प्रदर्शन पूरा किया। अब इन-सीटू वैज्ञानिक प्रयोगों का संचालन चल रहा है। सभी पेलोड सामान्य रूप से कार्य कर रहे हैं।"

Read More: चांद के बाद अब शुक्र ग्रह पर जाने की तैयारी में भारत, ISRO प्रमुख ने सूर्य मिशन को लेकर भी दिया नया अपडेट