H

Rajasthan Politics: शिक्षा मंत्री के बयान पर डोटासरा का पलटवार, बोले- 'मदन दिलावर से जेल में मिलने जाएंगे, अली बाबा चालीस...'

By: payal trivedi | Created At: 03 April 2024 11:29 AM


लोकसभा चुनाव में नेताओं की बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। एक दिन पहले शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बयान पर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पलटवार किया है। डोटासरा ने कहा है कि मदन दिलावर ने अगर मां का दूध पिया है, तो डोटासरा के गिरेबान की तरफ झांक कर देखो।

bannerAds Img
Jaipur: लोकसभा चुनाव में नेताओं की बयानबाजी (Rajasthan Politics) का दौर शुरू हो गया है। एक दिन पहले शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बयान पर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पलटवार किया है। डोटासरा ने कहा है कि मदन दिलावर ने अगर मां का दूध पिया है, तो डोटासरा के गिरेबान की तरफ झांक कर देखो। मैं किसान, अध्यापक का बेटा हूं। डोटासरा ने सीएम पर तंज कसते हुए कहा कि अली बाबा चालीसा चोर की जैसे-जैसे पर्ची खुली और सीएम भजनलाल निकले। कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदारा बेनीवाल के नामांकन में प्रदेशाध्यक्ष गोविदं सिंह डोटासरा, पूर्व सीएम अशोक गहलोत, प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली सहित कांग्रेस नेता पहुंचे।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने बीजेपी पर साधा निशाना

इस दौरान अपने भाषण में प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि इंडिया गठबंधन मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, आरएलपी से भी समझौता करने का काम किया है। समझौता करने की वजह मोदी जी की तानाशाही, भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस की हिटलरशाही है। इनको जवाब देने और दिल्ली से मोदी को हटाने के लिए इंडिया गठबंधन बना है। दस साल में एक भी काम नहीं केवल मोदी-मोदी, क्या करें मोदी का। महंगाई, विदेश नीति, अर्थव्यवस्था ठीक नहीं की केवल थोथा भाषण दिए हैं।

'आरएसएस की नीति झूठ बोलो...'

आरएसएस की नीति के आधार पर मोदी सरकार व राजस्थान (Rajasthan Politics) की सरकार चल रही है। वह नीति है झूठ बोलो, बार-बार बोलो, जोर से बोलो, झूठ तब तक बोलो जब तक वह सच लगने नहीं लगे। झूठ की गोली खाते 10 साल हो गए हमें। आज बाड़मेर की रैली मोदी जी की नींद गायब कर देगी, रात को नींद नहीं आएंगी।

सीएम भजनलाल पर कसा तंज

प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सीएम भजनलाल पर तंज कसते हुए कहा कि एक मूवी अली बाबा चालीस चोर है। जिसमें चोर बोले खुल जा सिम-सिम और चोर अंदर घुस जाते हैं। वैसे के वैसे वसुंधरा राजे के हाथ में राजनाथ सिंह ने एक पर्ची दी और पर्ची खुली और एक मुख्यमंत्री जी निकल आया। उनका नाम भजनलाल शर्मा जी है। सीएम भजनलाल तीन काम कर रहे हैं, सुबह भ्रमण के लिए निकलेंगे। झूठे भाषण देंगे और लोगों को भ्रमित करने का काम करेंगे। भ्रमण का मुख्यमंत्री, भाषण का मुख्यमंत्री और भ्रमित करने का मुख्यमंत्री है। इसके अलावा कल परसो सुनी है कि आईएएस और आरएएस की लिस्ट आई। भजनलाल जी जोधपुर आए हुए थे। उनके पीए ने सर्किट हाउस में बोला कि मुख्यमंत्री जी मुख्य सचिव ने आईएएस और आरएएस की लिस्ट निकाल ली है। तब भजनलाल ने उससे पूछा कि अपने वाले हुए या नहीं। तो मुख्यमंत्री क्यों बने। जो काम पहले करते थे वो ही अब करते।

शिक्षा मंत्री के बयान पर पलटवार कहानी सुना कर कसा तंज

डोटासरा ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी में आरएसएस का नायाब हीरो मदनलाल दिलावर है। जो शिक्षामंत्री है। जो कह रहे कि अशोक गहलोत और गोविंद सिंह डोटासरा जेल जाएंगे। हां जेल तो जाएंगे, लेकिन दिलावर आप जेल में होंगे तो आपसे मिलने जाएंगे। बता दें कि दिलावर ने एक दिन पूर्व ही कमेंट किया था। कहा था कि कांग्रेस के लोग जेल जाएंगे। मदन दिलावर जब आप जेल में होंगे, तब आपसे मिलने जाएंगे।