H

MP Weather: एमपी में जारी गर्मी का कहर, इस दिन से बदलेगा मौसम

By: Richa Gupta | Created At: 07 November 2023 03:16 PM


मध्यप्रदेश में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। नवंबर महीने की शुरूआत से ही हल्की गर्मी बढ़ गई है। प्रदेश के अधिकांश जिलों का तापमान अभी भी बढ़ रहा है।

banner
MP Weather:मध्यप्रदेश में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। नवंबर महीने की शुरूआत से ही हल्की गर्मी बढ़ गई है। प्रदेश के अधिकांश जिलों का तापमान अभी भी बढ़ रहा है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान में भी बढ़त देखने को मिल रही है। राजधानी भोपाल, ग्वालियर, इंदौर में पिछले मुकाबले तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज हुआ।

आज से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि मंगलवार 7 नवंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। फिलहाल एक हफ्ते मौसम ऐसे ही बना रहेगा। तापमान बढ़ेगा लेकिन इसके जाते ही ठंड जोर पकड़ेगी। दिवाली के बाद बंगाल की खाड़ी में एक और विक्षोभ बनने की संभावना है, जिसका प्रभाव मध्य भारत में कुछ दिन तक रहेगा। इसके अलावा प्रदेश के कई जिलो में हल्की बारिश भी हो सकती है।

दीपावली तक 12 नवंबर तक ठंड दस्तक देगी

एमपी में मौसम लुका छुपी खेल रहा है कभी गर्मी तो कभी सर्दी का एहसास हो रहा है। नवंबर के शुरुआती हफ्ते में तेज ठंड भले ही नहीं पड़ रही हो, लेकिन मौसम का मिजाज आए दिन बदल रहा है। सुबह शहर में सीजन का पहला कोहरा भी छाया था, इस दौरान विजिबिलिटी घटी थी। हालांकि इसका तापमान पर कोई ज्यादा असर नहीं हुआ। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि प्रदेश में दीपावली तक 12 नवंबर तक ठंड दस्तक दे सकती है। 15 नवंबर के बाद से अधिकतम तापमान के साथ ही न्यूनतम पारा में भी गिरावट आने का अनुमान है।

पिछले 24 घंटे का हाल

वहीं सोमवार को दिन का तापमान 33.9 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार के मुकाबले इसमें 0.5 डिग्री का इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में एमपी के बौछार पड़ सकती है. वहीं प्रदेश के अन्य जिलों की बात की जाए तो रतलाम में 33.2, उज्जैन में 33.4, जबलपुर में 32.4, रीवा में 32.6, सतना में 33.4, ग्वालियर में 33.1, इंदौर में 31.3, खंडवा में 32.5, खरगोन में 33.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ है। जो दिन में गर्मी का अहसास दे रहा है।