H

CG NEWS : कांग्रेस के रिक्त हुए पदों पर जल्द होंगी नियुक्तियां , केवल 2024 चुनाव परिणामों का इंतजार

By: Shivani Hasti | Created At: 16 May 2024 01:34 PM


bannerAds Img
CG NEWS : रायपुर। संगठन की मजबूती के लिए कांग्रेस को अपने पद जल्द भरने पड़ेंगे। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों के चुनावी परिणाम आने की केवल देरी है। छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटों पर चुनाव संपन्न होने के बाद कांग्रेस भी अपने रिक्त पड़े पदों पर जल्द नहीं नियुक्तियां करने वाली है। इसका संकेत साफ तौर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने दिया है। 2023 विधानसभा चुनाव के बाद विपक्ष की भूमिका निभा रही कांग्रेस अब संगठन को मजबूत करने पर जोर डालने वाली है। कांग्रेस ने पहले ही संवाद और संपर्क समिति के माध्यम से अपने कार्यकर्ताओं को एकजुट किया था। समिति संयोजक धनेंद्र साहू के नेतृत्व में लोकसभावार प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई थी और कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान निकाला गया था।

सरकार के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक जबरदस्त लड़ाई लड़ेंगे : कांग्रेस

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस को मजबूत करने की कवायद तेज हो जाएगी। प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर पर बैठकों का दौर देखने को मिलेगा वहीं सत्ताहीन भारतीय जनता पार्टी को घेरने की भी रणनीतियों पर चर्चा होगी। आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने जानकारी दी है कि लोकसभा चुनाव के बाद संगठन को चुस्त और दुरुस्त करेंगे वहीं बैठकों का दौर भी शुरू करेंगे। संगठन में जबरदस्त मजबूती लाई जाएगी। हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ 4 सालों में मजबूती के साथ लड़ाई लड़ेंगे। सरकार के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक जबरदस्त लड़ाई लड़ेंगे।

भारतीय जनता पार्टी ने भी कसा तंज

दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी को पूरा करने में लगी हुई है। सरकार बनने के बाद अब तक मोदी की गारंटी के कई गारंटी को पूरा किया गया। विपक्ष की भूमिका निभा रही कांग्रेस अब मुद्दों की तलाश में कर रही कांग्रेस बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर पार्टी को मजबूत करने की कोशिश में जुटेगी। वहीं सरकार को घेरने मुद्दों की तलाश भी करती नजर आएगी। हालांकि कांग्रेस केनिस प्रयासों पर भारतीय जनता पार्टी ने भी तंज कसा है। भारतीय जनता पार्टी ने सांसद सुनील सोनी ने कहा कि बचे हुए कांग्रेसियों को इकट्ठा करके विरोध का जमावड़ा तैयार कर रहे है। आस बंधा रहे है कि पार्टी अभी समाप्त नहीं हुई है। कुछ चंद लोग मिलकर पार्टी को जीवित करने का प्रयास करने वाले है। छत्तीसगढ़ में सत्ता खो चुकी कांग्रेस विपक्ष की भूमिका को बखूबी निभाने के लिए आने वाले दिनों में प्रयास करती नजर आएगी। यही वजह है कि बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर पर बैठकों का दौर भी देखने को मिलेगा। सरकार को घेरने मुद्दों की तलाश भी करती नजर आएगी। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस सरकार को घेरने क्या कदम उठाएगी।