भोपाल में बोले Rahul Gandhi, दुनिया में कही भी पूछों अडानी कौन है कहेंगे पीएम मोदी का दोस्त है
By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 14 November 2023 11:09 AM
राहुल गांधी ने कहा कि, भाजपा चुनाव जीतकर एक ही काम करती है। वह चुनाव जीतकर पूरा राज्य अपने खास मित्रों को सौंप देते है।

कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी का कल यानी की सोमवार को पूरा दिन मध्यप्रदेश चुनावी सभाओं के बीच बीता। राहुल गांधी ने जहाँ पहले राज्य के बड़वानी में एक चुनावी रैली में हिस्सा लिया तो वही राहुल गाँधी शाम को एमपी की राजधानी भोपाल पहुंचे। जहां उन्होंने अशोका गार्डन में लोगों को सम्बोधित कर रहे है। इस दौरान वह एक विशाल रोड शो में भी शामिल हुए। इस सभा में स्थानीय कांग्रेस उम्मीदवार मनोज शुक्ला के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख कमलनाथ भी मौजूद है।
बीजेपी पर राहुल गांधी ने साधा निशाना
राजधानी भोपाल स्थित अशोका गार्डन में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी ने सबसे पहले स्थानीय कार्यकर्ताओं का मूड पूछा और फिर सीधे प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर लिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि, भाजपा चुनाव जीतकर एक ही काम करती है। वह चुनाव जीतकर पूरा राज्य अपने खास मित्रों को सौंप देते है।
राहुल गांधी ने मनोज शुक्ला के लिए की जनसभा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, आज अगर दुनिया के किसी भी कोने में अडानी के बारें में पूछा जाएँ तो लोग कहेंगे कि, वह प्रधानमंत्री मोदी के सबसे खास दोस्त है। आपको बता दें कि, राहुल गांधी ने इस दौरान कांग्रेस उम्मीदवार मनोज शुक्ला के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील की।