H

दिल्ली में आज 'INDIA' का शक्ति प्रदर्शन, सोनिया-राहुल गांधी समेत 28 दलों के नेता होंगे शामिल

By: Ramakant Shukla | Created At: 31 March 2024 03:20 AM

दिल्ली के रामलीला मैदान में I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल विपक्षी दल रैली करेंगे। इस बीच कांग्रेस की ओर से ये साफ कर दिया गया है कि रामलीला मैदान में आज होने वाली संयुक्त मेगा रैली लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए है, न कि किसी व्यक्ति विशेष को बचाने के लिए की गई है। वहीं पंजाब के मंत्री और आप नेता बलबीर सिंह ने कहा है कि आज दिल्ली के रामलीला मैदान में ऐतिहासिक रैली होने जा रही है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल अपने लिए नहीं, बल्कि देश के 140 भारतीयों के लिए लड़ रहे हैं।

bannerAds Img

रैली में शामिल होंगे ये विपक्षी नेता

आज रामलीला मैदान में होने वाली संयुक्त विपक्ष रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, शरद पवार, अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे से लेकर तेजस्वी यादव जैसे नेता शामिल होंगे। इसके अलावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी इस रैली में शामिल होंगे। मोदी सरकार के खिलाफ इससे पहले विपक्षी दलों ने संयुक्त रैली 17 मार्च को मुंबई के शिवाजी पार्क में की थी।

कांग्रेस बोली- ये लोकतंत्र बचाओ रैली

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में शनिवार को कहा कि यह लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई है, इसलिए इसे 'लोकतंत्र बचाओ रैली' नाम दिया गया है।