H

I.N.D.I.A. गठबंधन की पंजाब में भी 'नो एंट्री'! केजरीवाल बोले- 10-15 दिनों में कर देंगे उम्मीदवारों का ऐलान

By: Ramakant Shukla | Created At: 10 February 2024 11:08 AM


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों और चंडीगढ़ की एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। इसके साथ राज्य में विपक्ष के इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया गठबंधन) का एक तरह से अंत हो जाएगा। उन्होंने ने कहा कि पार्टी अगले 10-15 दिनों में इन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी।

bannerAds Img
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों और चंडीगढ़ की एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। इसके साथ राज्य में विपक्ष के इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया गठबंधन) का एक तरह से अंत हो जाएगा। उन्होंने ने कहा कि पार्टी अगले 10-15 दिनों में इन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी। केजरीवाल ने कहा, "दो साल पहले, आपने (जनता) हमें आशीर्वाद दिया था। आपने (विधानसभा चुनाव में) हमें 117 में से 92 सीटें दीं, आपने पंजाब में इतिहास रचा।

'AAP को सभी सीटों पर जिताना होगा'

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दो महीने में लोकसभा चुनाव होंगे। लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब से 13 और चंडीगढ़ से एक - कुल 14 सीटें हैं। अगले 10-15 दिनों में AAP इन सभी 14 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी। आपको इन सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी को जिताना होगा।

सीट बंटवारे पर नहीं बनी बात

आम आदमी पार्टी प्रमुख की इस टिप्पणी से पता चलता है कि पंजाब में आप और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर चल रही बातचीत आगे नहीं बढ़ी। गौरतलब है कि पिछले महीने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी कहा था कि उनकी पार्टी पंजाब की सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।