H

राजा भोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे अमित शाह, भोपाल में बैठक कर कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

By: Ramakant Shukla | Created At: 29 October 2023 05:36 AM

केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समय मप्र के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। वह शनिवार शाम राजधानी भोपाल पहुंचे और पार्टी पदाधिकारियों संग बैठक की। आज वह खजुराहो, रीवा और उज्जैन के दौरे पर रहेंगे। खजुराहो रवाना होने से पूर्व अमित शाह सुबह करीब साढ़े दस बजे वीआइपी रोड स्थित राजा भोज प्रतिमा स्थल पर पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने राजा भोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा समेत पार्टी के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद हैं। यहां से उनका काफिला राजा भोज एयरपोर्ट के लिए रवाना होगा।

bannerAds Img

यह समय रूठने का नहीं, चुनाव कार्य करने का

इससे पहले शनिवार रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजधानी भोपाल स्थित मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने टिकट वितरण से नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि यह समय रूठने का नहीं, चुनाव कार्य करने का है। सरकार बनने पर सबका ध्यान रखा जाएगा। शनिवार देर रात हुई भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में शाह ने विधानसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर तक की गईं तैयारियों पर चर्चा की और समीकरण व माहौल को जाना।

सबका ध्यान रखा जाएगा

शाह ने कहा कि यह बात सही है कि प्रत्येक कार्यकर्ता की पार्टी से अपेक्षा होती है और पार्टी किसी भी कार्यकर्ता की उपेक्षा नहीं करती है, लेकिन जो नाराजगी होती भी हैं, उनको चुनाव के समय नहीं रखना चाहिए। पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत से कार्य करना चाहिए। बोले- भाजपा की सरकार निश्चित ही बन रही है और उसके बाद सबका ध्यान रखा जाएगा।

चुनावी रणनीति पर किया मंथन

अमित शाह देर रात भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे, उन्होंने वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बंद कमरे में अलग बैठक की। इसके बाद भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियां लेकर जनता के बीच जाए। उन्हें बताएं कि भाजपा सरकार क्यों जरूरी है। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव, प्रदेश संगठन महामंत्री हितांनद सहित भोपाल और नर्मदापुर संभाग के पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे। बता दें कि अमित शाह शनिवार से मध्य प्रदेश के तीन दिवसीय प्रवास है। इस दौरान प्रदेश के सभी संभागों के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी चुनावों पर चर्चा करेंगे।

अमित शाह का आज यह है कार्यक्रम

प्रातः साढ़े 10 बजे भोपाल के वीआइपी रोड स्थित राजाभोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

प्रातः 11.30 बजे खजुराहो के होटल रमाडा पहुंचकर सागर संभाग की संभागीय बैठक का मार्गदर्शन करेंगे।

दोपहर 2.50 बजे रीवा जिले के वृंदावन गार्डन झिरिया में रीवा एवं शहडोल संभाग की संभागीय बैठक में शामिल होंगे।

शाम 6.30 बजे उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन कर फ्रीगंज स्थित टावर चौक में जनसभा को संबोधित करेंगे।

रात्रि 8.30 बजे होटल रूद्राक्ष में उज्जैन संभाग की संभागीय बैठक में भाग लेंगे।