H

कांग्रेस विधायक जयवर्धन को गुना, प्रियव्रत को राजगढ़ और उमंग को धार लोकसभा क्षेत्र की कमान

By: Ramakant Shukla | Created At: 24 March 2024 02:07 PM

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही कांग्रेस संगठन ने लोकसभावार प्रभारी भी नियुक्त कर दिए हैं। जयवर्धन सिंह गुना तो प्रियव्रत सिंह राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र का जिम्मा संभालेंगे। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार धार में समन्वय बनाने के साथ चुनाव की गतिविधियों को गति देंगे।

bannerAds Img

जानिए किसको कहां की मिली जिम्मेदारी

प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी जितेंद्र सिंह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विधायकों को अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी है। राज्यसभा सदस्य अशोक सिंह ग्वालियर, डॉ. गोविंद सिंह रीवा, राजेंद्र कुमार सिंह सतना, रामनिवास रावत मुरैना, सज्जन सिंह वर्मा देवास़, पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव भिंड, यादवेंद्र सिंह टीकमगढ़, नितेंद्र राठौर सागर, मुकेश नायक और हर्ष यादव दमोह, आलोक चतुर्वेदी खजुराहो, विनय सक्सेना सीधी, डॉ. अशोक मर्सकोले शहडोल, लखन घनघोरिया जबलपुर, कदीर सोनी मंडला, रजनीश सिंह बालाघाट, सुनील जायसवाल छिंदवाड़ा, सुखदेव पांसे होशंगाबाद, एनपी प्रजापति और पीसी शर्मा विदिशा, महेन्द्र जोशी भोपाल, रवि जोशी उज्जैन, मीनाक्षी नटराजन और नरेन्द्र नाहटा मंदसौर, बाला बच्चन रतलाम, शोभा ओझा और सत्यनारायण पटेल इंदौर, डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ खरगोन, आरके दोगने -खंडवा, आरिफ मसूद और सुखदेव पांसे को बैतूल लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है।