H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

Weight Loss Tips: क्या आप भी कम करना चाहते हैं अपना वजन, तो कभी न खाएं ये 5 फल

By: TISHA GUPTA | Created At: 14 September 2023 04:32 PM


वजन कम करना कोई आसान काम नहीं है। आजकल लोग वजन कंट्रोल करने के लिए डाइट का खास ख्याल रखते हैं, तो वहीं कुछ लोग हेवी एक्सरसाइज करते हैं। वजन घटाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है, डाइट में लो कैलोरी फूड्स शामिल करना।

banner
वजन कम करना कोई आसान काम नहीं है। आजकल लोग वजन कंट्रोल करने के लिए डाइट का खास ख्याल रखते हैं, तो वहीं कुछ लोग हेवी एक्सरसाइज करते हैं। वजन घटाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है, डाइट में लो कैलोरी फूड्स शामिल करना। हालांकि वजन कम करने के लिए फलों को खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं, कुछ फल वजन को बढ़ा भी सकते हैं। इन फलों में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, जिससे वजन तेजी से बढ़ता है। आइए जानते हैं, वेट लॉस डाइट में किन फलों को परहेज करना चाहिए।

एवोकाडो

वजन कम करने के लिए कम कैलोरी वाली चीजें खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन एवोकाडो में कैलोरी की मात्रा काफी अधिक होती है। यह फल हेल्दी फैट का अच्छा स्रोत है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो डाइट में इस फल को कम मात्रा में शामिल करें।

नारियल का गूदा

नारियल पानी पीने के कई फायदे हैं। इसका गूद भी सेहत के लिहाज से अच्छा माना जाता है, लेकिन इसमें कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है। अगर आप जरूरत से ज्यादा नारियल का गूद खाते हैं, तो इससे आपका वजन बढ़ सकता है।

ड्राई फ्रूट्स

पोषक तत्वों से भरपूर ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं, लेकिन कुछ ड्राई फ्रूट्स वजन को बढ़ाते हैं। जैसे-किशमिश आलूबुखारा में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। वेट लॉस डाइट में इन ड्राई फ्रूट्स को सीमित मात्रा में ही खाना अच्छा ऑप्शन है।

केला

केला पाचन के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है। यह कैलोरी से भरपूर होता है। इसमें प्राकृतिक रूप से शर्करा भी होती है। अगर आप रोजाना अधिक मात्रा में केले खाते हैं, तो इससे वजन बढ़ सकता है।

आम

फलों का राजा आम हर किसी का पसंदीदा होता है, लेकिन इसमें मौजूद कैलोरी तेजी से वजन बढ़ा सकती है। इसलिए जिन लोगों को मोटापे की समस्या है, उन्हें इस फल को खाने से बचना चाहिए।

Read More: स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल समाप्त, बीते 21 दोनों से हड़ताल पर थे