इस समय योग करने से शरीर को मिलेंगे कई फायदें, आइयें जानते हैं
By: Richa Gupta | Created At: 12 September 2023 05:09 PM
एक्सरसाइज और योग किसी खास समय पर करने से शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। इस समय में शरीर में इसके लिए अनुकूल वातावरण होता है और योग करने के फायदे दोगुने हो जाते हैं।

योग करने का सही वक्त क्या है? किस समय में योग करना आपकी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। ये सभी बातें योग करने के फायदे को दोगुना कर सकती है। आपको ये जानकर हैरानी होगी लेकिन एक्सरसाइज और योग किसी खास समय पर करने से शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। इस समय में शरीर में इसके लिए अनुकूल वातावरण होता है और योग करने के फायदे दोगुने हो जाते हैं। तो, आइए जानते हैं कौन सा समय है ये जिनमें आपको सुबह उठकर योग करना चाहिए।
ब्रह्म मुहूर्त में करें योग
योग करने का सबसे सही वक्त है ब्रह्म मुहूर्त और इसके बाद के 2 घंटे. यानी कि आपको सुबह 4 से 7 बजे के बीच योग कर लेना चाहिए। दरअसल, इस समय आपकी बॉडी फ्रेश मुद्रा में होती है और शरीर किसी भी बदलाव को लेने के लिए तैयार होता है। साथ ही इस समय हमारा पेट खाली होता है और जो भी हम योग करते हैं इसका असर पूरे शरीर पर ज्यादा होता है।
मानसिक शांति महसूस होगी
सुबह 4 से 7 के बीच योग करने से आप एक मानसिक शांति महसूस होती है। दरअसल, इस बीच योगा करने से आप बेहतर महसूस कर सकते हैं। इसके साथ ही इस समय योग करने से आप अपने मन में आते-जाते विचारों पर काबू पा सकते हैं और बेहतर महसूस कर सकते हैं। इसके अलावा ये अवसाद और दुख के विचारों को भी भूलने में मददगार है और ये हर तरह से आपको शांत कर सकती है।