H

लोकसभा चुनाव प्रचार का आखिरी दिन, आज से कन्याकुमारी में ध्यान लगाएंगे PM मोदी

By: Ramakant Shukla | Created At: 30 May 2024 06:02 AM


लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। शाम को चुनाव का शोर थम जाएगा। 1 जून को सातवें और आखिरी चरण में 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की कुल 57 सीटों पर मतदान होगा। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव में मतदान का क्रम समाप्त हो जाएगा।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। शाम को चुनाव का शोर थम जाएगा। 1 जून को सातवें और आखिरी चरण में 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की कुल 57 सीटों पर मतदान होगा। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव में मतदान का क्रम समाप्त हो जाएगा। 1 जून को मतगणना होने के बाद एग्जिट पोल जारी किए जाएंगे। इनमें अनुमान लगाया जा सकता है कि देश में अगली सरकार किसकी बनेगी। वहीं 4 जून का इंतजार पूरा देश कर रहा है, जब मतगणना होगी। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र आज शाम को कन्याकुमारी जाएंगे। पीएम मोदी यहां 48 घंटे ध्यान लगाएंगे।

8 राज्यों की 57 सीटों पर होगा मतदान

सातवें चरण में उत्तरप्रदेश की 14 सीटों पर वोटिंग होगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी सीट भी शामिल है। यहां मोदी का मुकाबला कांग्रेस के अजय राय से है। यूपी के अलावा बिहार और पश्चिम बंगाल भी उन राज्यों में शामिल हैं, जहां हर चरण में मतदान हुआ है। हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, झारखंड और चंडीगढ़ में भी मतदान होगा। सातवें चरण में हिमाचल प्रदेश की शिमला, चंडीगढ़ और पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भी मतदान होगा। भीषण गर्मी के बीच मतदान प्रतिशत पर नजर रहेगी।