H

बसपा ने 15 प्रत्याशियों की तेरहवीं सूची जारी की, भिंड से विधायक संजीव सिंह कुशवाह को टिकट

By: Ramakant Shukla | Created At: 27 October 2023 07:15 AM

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने गुरुवार को तेरहवीं सूची जारी की। इसमें 15 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद बसपा ने भिंड विधायक संजीव सिंह कुशवाह को दोबारा प्रत्याशी बनाया है। 2018 में संजीव सिंह कुशवाह बसपा से ही चुनाव लड़े थे, लेकिन बाद में उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली थी। पटवारी पेपर कांड में उनका नाम आने के बाद भाजपा ने उनका टिकट काट दिया था। इसके बाद संजीव सिंह कुशवाह ने दोबारा बसपा की सदस्यता ले ली थी। अब बसपा ने भिंड में रक्षपाल सिंह कुशवाह का नाम परिवर्तन कर दोबारा संजीव सिंह कुशवाह को प्रत्याशी बनाया है।

banner

भिंड से विधायक संजीव सिंह कुशवाह को टिकट

इसके अलावा ग्वालियर से पप्पन यादव की जगह मनोज शिवहरे, ग्वालियर दक्षिण से सद्दो खान, डबरा से सत्यप्रकाशी परसेड़िया, मल्हरा से लखन लाल अहिरवार, जयसिंह नगर से रंजीत सिंह, देपालपुर से प्रकाश सोलंकी, इंदौर-2 से ज्ञानेंद्र बगोरिया, इंदौर-3 से राजेंद्र अहिरवाल, रतलाम नगर से जहीर उद्दीन, लांजी से विजय वारे, पृथ्वीपुर में रमन पस्तोर का नाम बदलकर आशीष रैकवार, विजयपुर में महेश कुशवाह का नाम बदलकर धारा सिंह कुशवाह, डॉ. अंबेडकर नगर महू में राजेद्र वर्मा का नाम बलकर कैलाश ऊटवाल और आलोट में गोपाल परिहार का नाम बदलकर मोहन परिहार को टिकट दिया है।

Read More: पूर्व विधायक सविता दीवान भाजपा में शामिल, केंद्रीय मंत्री तोमर ने दिलाई सदस्यता