H

पूर्व सीएम दिग्विजय का राजगढ़ को जीतने का ‘विजय’ प्लान! करेंगे पदयात्रा

By: Richa Gupta | Created At: 28 March 2024 09:22 AM


लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। इस बीच पूर्व सीएम दिग्विजय ने राजगढ़ को जीतने का ‘विजय’ प्लान बनाया है। पूर्व सीएम एक बार फिर पद यात्रा करने जा रहे है।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। इस बीच पूर्व सीएम दिग्विजय ने राजगढ़ को जीतने का ‘विजय’ प्लान बनाया है। पूर्व सीएम एक बार फिर पद यात्रा करने जा रहे है। दिग्विजय राजगढ़ लोकसभा में आने वाली 8 विधानसभा में पदयात्रा करेंगे। बताया जा रहा है कि यात्रा 31 मार्च को आगर मालवा जिले की सुसनेर विधानसभा से शुरू होगी। सूत्रों के अनुसार, दिग्विजय सिंह एक विधानसभा में 20 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। इस पदयात्रा के द्वारा जनता से कनेक्ट होने की रणनीति होगी। वहीं विधानसभा के क्षेत्रीय नेता भी 20-20 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। जहां दिग्विजय सिंह नहीं पहुंचेंगे वहां पर क्षेत्रीय नेता करेंगे 20-20 किलोमीटर की दो पदयात्रा करेंगे। एक विधानसभा में 60 किलोमीटर पैदल यात्रा करने की रणनीति बनाई गई है। बता दें कि दिग्विजय सिंह करीब 30 साल बाद अपने गढ़ राजगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

दो बार सांसद रह चुके

गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से दो बार सांसद रह चुके है और वे लगभग 30 साल के बाद राजगढ़ की धरा से चुनावी मैदान में उतर रहे है और यह भी कयास लगाए जा रहे है की यह उनका अंतिम चुनाव हो सकता है, जिसमे उन्हे यकीन है की राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र की जनता उन पर फिर से विश्वास जताएगी। अब ये तो चुनाव के बाद ही पता चलेगा कि जनता किसे अपना आशीर्वाद देती है।