H

MP में बुरी हार के बाद कांग्रेस के अंदर उठे सवाल, लक्ष्मण सिंह ने कहा- कांग्रेस को क, ख, ग, घ से शुरू करना पड़ेगा

By: Richa Gupta | Created At: 05 June 2024 03:43 AM


लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं। 4 जून से शुरू हुई मतगणना की प्रक्रिया बुधवार तड़के पूरी हुई। सभी 543 सीटों पर नतीजे आ चुके हैं।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं। 4 जून से शुरू हुई मतगणना की प्रक्रिया बुधवार तड़के पूरी हुई। सभी 543 सीटों पर नतीजे आ चुके हैं। मध्य प्रदेश में बीजेपी क्लीन स्वीप कर गई। 29 की 29 सीटों पर कांग्रेस की बुरी हार हुई है। जिसको लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने अपनी ही पार्टी पर सवाल उठाया है।

मतदाताओं के निर्णय का स्वागत है

पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ”सभी देश के मतदाताओं के निर्णय का स्वागत है। प्रजातंत्र मजबूत हुआ है। मोदीजी की योजनाओं में हुए भ्रष्टाचार का नतीजा उन्होंने भोगा। मध्य प्रदेश में कांग्रेस “क ,ख, ग ,घ” से शुरू करनी पड़ेगा।”

कांग्रेस अपनी जीत नहीं दर्ज करा सकी

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी ने सबसे ज्यादा 240 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि 99 सीटों पर जीत के साथ कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही। मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां एक भी सीट पर कांग्रेस अपनी जीत नहीं दर्ज करा सकी। कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ से लेकर राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह तक चुनाव हार गए।