H

राज्यसभा चुनाव के लिए आज से शुरू होगी नामांकन की प्रक्रिया

By: Ramakant Shukla | Created At: 08 February 2024 05:16 AM


मध्यप्रदेश में राज्यसभा की 5 सीटें जल्द रिक्त हो रही हैं। इससे पहले 27 फरवरी को इन 5 सीटों के लिए निर्वाचन कराया जाना है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल सक्रिय हो गए हैं। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए भाजपा 4 नेताओं को राज्यसभा भेज सकती है। जबकि एक सीट कांग्रेस को मिलना संभव है। चुनाव प्रक्रिया गुरुवार यानी आज से प्रारंभ हो जाएगी। अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन जमा होने लगेंगे। 15 फरवरी तक नामांकन लिए जाएंगे।

bannerAds Img
मध्यप्रदेश में राज्यसभा की 5 सीटें जल्द रिक्त हो रही हैं। इससे पहले 27 फरवरी को इन 5 सीटों के लिए निर्वाचन कराया जाना है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल सक्रिय हो गए हैं। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए भाजपा 4 नेताओं को राज्यसभा भेज सकती है। जबकि एक सीट कांग्रेस को मिलना संभव है। चुनाव प्रक्रिया गुरुवार यानी आज से प्रारंभ हो जाएगी। अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन जमा होने लगेंगे। 15 फरवरी तक नामांकन लिए जाएंगे। 16 तारीख को इनकी जांच होगी और 20 फरवरी दोपहर तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। आवश्यकता पड़ने पर 27 फरवरी को सुबह नौ से चार बजे तक मतदान कराया जाएगा। शाम पांच बजे से मतगणना होगी और फिर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। दलीय स्थिति के अनुसार चार भाजपा तो एक स्थान कांग्रेस को मिलना तय है।

आवश्यकता पड़ने पर 27 फरवरी को कराया जाएगा मतदान, पांच बजे से होगी मतगणना

चार सदस्य भाजपा और एक कांग्रेस के हैं। इनका कार्यकाल समाप्त होने के पूर्व चुनाव कराया जाना है। इसके लिए प्रक्रिया गुरुवार को निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के साथ प्रारंभ हो जाएगी। नामांकन पत्र विधानसभा स्थित समिति कक्ष में लिए जाएंगे। यहीं मतदान भी कराया जाएगा, जिसकी संभावना कम है क्योंकि 230 सदस्यीय विधानसभा में 163 सदस्य भाजपा के हैं। इसके अनुसार पार्टी चार सदस्य प्रथम प्राथमिकता में सीधे निर्वाचित हो जाएंगे। यही स्थिति कांग्रेस की है। पार्टी के विधानसभा में 66 सदस्य हैं यानी एक सदस्य आसानी से जिताया जा सकता है।

Read More: हवाओं के रुख से बदला मौसम, कई जिलों के तापमान में गिरावट, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट