H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

BJP ने साधा पूर्व पीएम पर निशाना, बोले - नेहरू ने सुरक्षा परिषद की स्थायी सीट थाली में सजाकर चीन को दे दी

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 12 September 2023 09:37 AM


पीएम मोदी ने कहा था कि, विश्व को बेहतर भविष्य की तरफ ले जाने के लिए जरूरी है कि, वैश्विक व्यवस्था वर्तमान वास्तविकताओं के अनुसार हो।

banner
बीजेपी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि, पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सीट चीन को थाली में सजाकर दे दी थी। आपको बता दें कि, G-20 सम्मेलन का समापन हो रहा था तब अमेरिका, रूस, फ्रांस ने भारत की अध्यक्षता में इस बैठक के परिणाम की तारीफ की। वहीं इस दौरान पीएम मोदी ने सुरक्षा परिषद के विस्तार की फिर जोरदार पैरवी की और सभी वैश्विक संगठनों में सुधार पर जोर दिया ताकि वे विश्व की ‘नयी हकीकतों' को परिलक्षित करें।

बीजेपी ने साधा पूर्व पीएम नेहरु पर निशाना

भारतीय जनता पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि, आज भारत पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया को एक आकार दे रहा है तथा विश्व सुरक्षा परिषद की स्थायी सीट के लिए भारत की तरफ से की जा रही कोशिश का समर्थन कर रही है, जबकि पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू ने थाली में सजाकर यह स्थायी सीट चीन को दे दी थी। बीजेपी ने अपने इस लेख में आगे लिखा कि, हमारे इतिहास पर गांधी परिवार के गैर-देशभक्ति पूर्ण कृत्य का साया है।

वैश्विक व्यवस्था वर्तमान वास्तविकताओं के अनुसार हो

आपको बता दें कि, G-20 सम्मेलन के समापन के मौके पर सुरक्षा परिषद में विस्तार और वैश्विक संगठनों में सुधार की जोरदार पैरवी करते हुए भारत के पीएम मोदी ने कहा था कि, विश्व को बेहतर भविष्य की तरफ ले जाने के लिए जरूरी है कि, वैश्विक व्यवस्था वर्तमान वास्तविकताओं के अनुसार हो।