H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

रावण, कंस, बाबर और औरंगजेब से जो सनातन नहीं मिटा, उसे ये परजीवी क्या मिटा पाएंगे? - सीएम योगी

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 09 September 2023 03:03 PM


अनुराग ठाकुर ने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A.पर निशाना साधते हुए कहा कि "मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं, इन घमंडिया गठबंधन के नेताओं का घमंड कम कर दें।

banner
सनातन धर्म को लेकर उदयनिधि स्टालिन और प्रियांक खड़गे के बयान पर हंगामा बढ़ता ही जा रहा है। जहां बीजेपी के निशाना पर गठबंधन I.N.D.I.A. आ गया है। अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीखा निशाना साधा है।

इन्हें अपने दिए बयानों पर शर्म आनी चाहिए

सीएम योगी ने यूपी की राजधानी लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि, ये लोग भूल गए हैं जो सनातन धर्म रावण के अहंकार से, कंस की हुंकार से और बाबर व औरंगजेब के अत्याचारों से नहीं मिटा। वह सनातन धर्म सत्ता के इन परजीवियों से क्या मिटेगा? इन्हें अपने दिए बयानों पर शर्म आनी चाहिए।

भगवान इन्हें सद्बुद्धि प्रदान करें

यूपी के मुखिया योगी ने आगे कहा कि, आज देश सकारात्मक दिशा में बढ़ रहा है, लेकिन कुछ लोगों को ये पसंद नहीं है। देश की इस प्रगति पर वे भारत, भारतीयता और सनातन परंपरा पर उंगली उठाने का काम कर रहे हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A.पर निशाना साधते हुए कहा कि "मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं, इन घमंडिया गठबंधन के नेताओं का घमंड कम कर दें। इन लोगों की सोच में भी थोड़ा सुधार कर दें और इन्हें सद्बुद्धि प्रदान करें।