H

Teeth senstivity: अगर आपकें दांतों में हो रही है झनझनाहट, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

By: Richa Gupta | Created At: 10 November 2023 10:56 AM


सर्दियों के मौसम में शरीर को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। इन्हीं परेशानियों में से एक हैं दांतों की झनझनाहट जो कि कुछ ठंडा या गर्म खाने पर इन दिनों में बढ़ जाती हैं।

bannerAds Img
सर्दियों के मौसम में शरीर को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। इन्हीं परेशानियों में से एक हैं दांतों की झनझनाहट जो कि कुछ ठंडा या गर्म खाने पर इन दिनों में बढ़ जाती हैं। इसे टूथ सेंसिटिविटी या डेंटिन हाइपरसेंसिटिविटी भी कहा जाता है। यह झनझनाहट सीधे आपके नर्वस सिस्टम को हिट करती है जिससे आपको दांतों में दर्द का अहसास होता है। दांतों की सेंसटिविटी एक बहुत ही आम समस्या है जो किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपायों की जानकारी लेकर आए हैं, जिनकी मदद से दांतों की झनझनाहट को दूर किया जा सकता हैं।

नमक का पानी

नमक के पानी से रोज दो बार कुल्ला करने से दांतों की झनझनाहट और दर्द से आराम मिल जाती है। नमक एक नेचुरल एंटीसेप्टिक है जिससे सूजन कम हो जाती है। आप एक कप गर्म पानी में नमक मिलाएं और उसी पानी से कुल्ला करलें आराम मिल जाएंगे।

तेल का इस्तेमाल

यह एक आयुर्वेद तकनीक है जो दांतों की संवेदनशीलता को ठीक करने में मदद करती है। इसके लिए आप तिल और नारियल का तेल ट्राय कर सकती हैं। थोड़ा ऑयल मुंह में रखें और कुछ मिनटों के लिए रहने दें, फिर इसे बाहगर कर दें। इससे भी आपको दर्द से राहत मिलेगी।

लौंग का तेल

लौंग दातों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। लौंग में पाए जाने वाले तत्व सूजन को कम करते हैं। कीटाणुओं को खत्म कर सकते हैं। ऐसे में दांत दर्द की समस्या होने पर लौंग का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। दांतों में जहां दर्द हो रहा हो या मसूड़ों में सूजन हो, वहां लौंग का तेल लगा लें. इससे आपको जल्द आराम मिल सकता है।

हल्दी करें यूज

दांतों की संवेदनशीलता और दर्द को कम करने के लिए, आप प्रभावित हिस्से में हल्दी की मालिश कर सकते हैं। इसके अलावा, आधा चम्मच हल्दी लें, इसमें नमक और सरसों का तेल मिलाएं। इसका पेस्ट बनाए। इस पेस्ट को दिन में दो बार दांतों पर लगाएं।

प्याज

प्याज कई बीमारियों का रामबाण इलाज है। प्याज में एंटीमाइक्रोबियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती है, जो दर्द में आराम दे सकती है। दांत की बीमारी से राहत पाने के लिए प्याज को टुकड़े में काट लें और दांतों में जहां झनझनाहट हो रही है, वहां पांच मिनट के लिए रख लें।