H

ओपी राजभर ने कहा - मंत्रिमंडल विस्तार हुआ तो बनूंगा मंत्री

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 20 November 2023 04:14 PM


राजभर ने कहा कि, समाजवादी पार्टी ने सिर्फ एक जाति को लाभ दिया है। वहीं, 18% मुसलमान समझ गया है कि, सपा ने उन्हें सिर्फ नफरत दी है।

banner
ओमप्रकाश राजभर ने कहा है कि, योगी सरकार का मंत्रिमंडल का जब विस्तार होगा तो वे मंत्री जरूर बनेंगे। उन्होंने स्पष्ट नहीं किया है कि वह किस मंत्रालय की जिम्मेदारी चाहते हैं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ने आगे यह भी कहा कि, स्वामी प्रसाद मौर्य अखिलेश यादव के इशारे पर बयानबाजी कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने दूसरी ओबीसी जातियों को लूटा है।

भगवान राम ने मेहनत की प्रेरणा दी है

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम् के कल्कि महोत्सव में संभल पहुंचे ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि, भगवान राम ने मेहनत की प्रेरणा दी है। जब-जब अत्याचार हुआ भगवान विष्णु ने जन्म लिया है। भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ने कहा कि, सत्ताईस पर्सेंट पिछड़ी जातियों से अखिलेश यादव ने उनके आरक्षण का हक लूटा है।

मुसलमान समझ गया है कि ...

भारतीय समाज पार्टी के मुखिया राजभर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, समाजवादी पार्टी ने सिर्फ एक जाति को लाभ दिया है। वहीं, 18% मुसलमान समझ गया है कि, सपा ने उन्हें सिर्फ नफरत दी है। इसके साथ ही गठबंधन पर सवाल खड़ा करते हुए राजभर ने कहा कि, अखिलेश यादव कांग्रेस को चालू पार्टी कह रहे हैं। कांग्रेस को वोट न देने की अपील कर रहे हैं। अखिलेश को मालूम है कि, कांग्रेस मजबूत हो गई तो सपा खत्म हो जाएगी।