H

कांग्रेस को फिर लगा जोर का झटका: दिग्विजय सिंह के करीबी समर्थकों के साथ BJP में हुए शामिल

By: Richa Gupta | Created At: 07 February 2024 08:21 AM


एमपी में नेताओं का दलबदल का क्रम तेजी से जारी है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पारिवारिक सदस्य सुमेर सिंह गढ़ा ने अपने समर्थकों के साथ बीजेपी ज्वाइन कर ली है।

bannerAds Img
एमपी में नेताओं का दलबदल का क्रम तेजी से जारी है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पारिवारिक सदस्य सुमेर सिंह गढ़ा ने अपने समर्थकों के साथ बीजेपी ज्वाइन कर ली है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें सदस्यता दिलाई है। बता दें कि सुमेर सिंह गड़ा लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े थे। इससे पहले वे जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

टिकट ना मिलने से पार्टी से नाराज चल रहे थे

मिली जानकारी के मुताबिक, सुमेर सिंह गढ़ा विधानसभा टिकट ना मिलने से पार्टी से नाराज चल रहे थे। इसलिए सुमेर सिंह गढ़ा ने अपने समर्थकों के साथ बीजेपी ज्वाइन कर ली है। सुमेर सिंह गढ़ा का कहना है कि देश के जनमानस की भावनाओं के खिलाफ अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल न होने के निर्णय से आहत होकर उन्होंने कांग्रेस छोड़ी है और बीजेपी की सदस्यता ली है।