H

'झारखंड में दिनदहाड़े हो रही आदिवासियों की हत्या'..., पीएम मोदी ने JMM सरकार को घेरा

By: Ramakant Shukla | Created At: 03 May 2024 01:36 PM


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के सिंहभूम में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए झारखंड की इंडी गठबंधन सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस सरकार में आदिवासी सुरक्षित नहीं है। यहां दिनदहाड़े आदिवासियों की हत्याएं होती हैं।

bannerAds Img
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के सिंहभूम में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए झारखंड की इंडी गठबंधन सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस सरकार में आदिवासी सुरक्षित नहीं है। यहां दिनदहाड़े आदिवासियों की हत्याएं होती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सिर्फ बीजेपी ही यहां के लोगों की भावनाओं को समझती है और उन्हें पूरा करती है। आपके मन में क्या है, लोग क्या चाहते हैं, हमें इसका हमेशा एहसास रहता है। अलग झारखंड अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया, बीजेपी ने बनाया। कांग्रेस ने आपके लिए क्या किया?

पीएम मोदी ने JMM सरकार को घेरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि झारखंड के जल, जंगल और जमीन पर मेरे आदिवासी भाई-बहनों का अधिकार है। जेएमएम और कांग्रेस इसे अपनी संपत्ति मानते हैं। यही कारण है कि वे राज्य के हर संसाधन को खुलेआम लूट रहे हैं। जेएमएम इसमें भी शामिल था। इतने बड़े शराब घोटाले में जेएमएम शामिल है। रेत का अवैध खनन और लूट हो रही है। इनके छोटे नेताओं से लेकर पूर्व सीएम तक सब इसमें शामिल हैं। आदिवासियों की जमीनें छीनने के बाद उनकी नजर अब भारतीय सेना की जमीनों पर है।